Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»बिहार में पहली बार हीरो एशिया पुरुष हॉकी कप, राजगीर में कल से शुरू होगा टूर्नामेंट
    खेल-सिनेमा

    बिहार में पहली बार हीरो एशिया पुरुष हॉकी कप, राजगीर में कल से शुरू होगा टूर्नामेंट

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हॉकी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Rajgir : बिहार के राजगीर में पहली बार हीरो एशिया पुरुष हॉकी कप का आयोजन होने जा रहा है। 29 अगस्त से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट 7 सितंबर तक चलेगा। 10 दिनों तक चलने वाले इस हॉकी महाकुंभ में 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया, कजाखस्तान और बांग्लादेश शामिल हैं।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान पर होंगे मुकाबले

    बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण ने बताया कि राजगीर में दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस्ट्रोटर्फ मैदान तैयार किए गए हैं। ये मैदान जर्मन तकनीक से बने हैं और अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन से मान्यता प्राप्त हैं। इनमें फ्लडलाइट और स्प्रिंकलर सिस्टम की सुविधा भी है।

    टूर्नामेंट का शेड्यूल

    टूर्नामेंट में दो पूल बनाए गए हैं। पूल ए में भारत, जापान, चीन और कजाखस्तान, जबकि पूल बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे हैं। पहला मैच 29 अगस्त को सुबह 9 बजे मलेशिया और बांग्लादेश के बीच होगा। फाइनल मुकाबला 7 सितंबर को खेला जाएगा। 2 और 5 सितंबर को कोई मैच नहीं होगा।

    खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन इंतजाम

    शंकरण ने बताया कि सभी टीमें राजगीर के होटलों में ठहरेंगी, जबकि भारतीय टीम खेल परिसर में रहेगी। खिलाड़ियों के लिए उनके देश के स्वाद के अनुसार खाना, एसी बस, भाषा दुभाषिया और सुरक्षा अधिकारी की सुविधा उपलब्ध होगी।

    स्टेडियम में चार गेट और पार्किंग की व्यवस्था

    स्टेडियम में चार अलग-अलग गेट बनाए गए हैं। गेट-1 कर्मचारियों, गेट-2 दर्शकों और मीडिया, गेट-3 वीवीआईपी और गेट-4 खिलाड़ियों के लिए होगा। दर्शकों के लिए 7 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था है। यातायात के लिए पुलिस दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक तैनात रहेगी।

    टिकट फ्री, लेकिन बुकिंग जरूरी

    हीरो एशिया कप में प्रवेश मुफ्त है, लेकिन दर्शकों को टिकट बुक करना होगा। टिकट बुकिंग के लिए Ticketgenie ऐप डाउनलोड करना होगा। आधार कार्ड के जरिए एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट बुक कर सकता है। एक टिकट पूरे दिन के मैच देखने के लिए मान्य होगा।

    38 जिलों में फैन पार्क

    राजगीर स्टेडियम में 5000 दर्शकों की क्षमता है। इसके अलावा, बिहार के 38 जिलों में फैन पार्क बनाए जाएंगे, जहां LED स्क्रीन पर मैचों का लाइव प्रसारण होगा। स्टेडियम में फूड कोर्ट और वाशरूम की सुविधा भी है।

    विशेष कार्यक्रम

    29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर टूर्नामेंट शुरू होगा। 30 अगस्त को ‘हॉकी विथ हरमनप्रीत’ कार्यक्रम होगा, जिसमें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह बच्चों को हॉकी सिखाएंगे। 31 अगस्त को ‘संडे ऑन साइकिल’ में खिलाड़ी और बच्चे 5 किमी साइकिल चलाएंगे।

    मैस्कॉट ‘चांद’ मेजर ध्यानचंद को समर्पित

    टूर्नामेंट का मैस्कॉट ‘चांद’ मेजर ध्यानचंद को समर्पित है। शंकरण ने बताया कि ध्यानचंद रात में चांद की रोशनी में प्रैक्टिस करते थे, इसलिए उन्हें ‘चांद’ कहा जाता था।

    भारत और पाकिस्तान ने तीन-तीन बार जीता खिताब

    यह पुरुष हॉकी एशिया कप का 12वां संस्करण है। दक्षिण कोरिया ने 5 बार, जबकि भारत और पाकिस्तान ने 3-3 बार यह खिताब जीता है। भारत में यह तीसरी बार आयोजित हो रहा है। इससे पहले 1989 में दिल्ली और 2007 में चेन्नई में यह टूर्नामेंट हुआ था।

    Also Read : रेलवे चलाएगा पूजा स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमिंग की पूरी जानकारी

    Hero Asia Men's Hockey Cup will be held for the first time in Bihar the tournament will start from tomorrow in Rajgir बिहार में पहली बार हीरो एशिया पुरुष हॉकी कप राजगीर में कल से शुरू होगा टूर्नामेंट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे चलाएगा पूजा स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमिंग की पूरी जानकारी
    Next Article बिहार में आतंकियों की घुसपैठ, हाई अलर्ट जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026
    क्राइम

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : 22 से 26 अक्टूबर तक होगी 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, 28 टीमें लेंगी हिस्सा

    October 15, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026

    15 घंटे की फ्लाइट में खाना नहीं दिया, अब देना होगा 50 हजार मुआवजा

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.