Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू रेंज में संगठित अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, कुख्यात गैंगस्टरों पर घोषित होगा इनाम
    झारखंड

    पलामू रेंज में संगठित अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, कुख्यात गैंगस्टरों पर घोषित होगा इनाम

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू रेंज में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। अब तक खुलेआम वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात गैंगस्टरों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम के अनुसार, कई बड़े अपराधियों के खिलाफ लाखों रुपये के इनाम की घोषणा की जाएगी। इनमें सबसे पहले राहुल दुबे और राहुल सिंह पर कार्रवाई होगी।

    इनाम की घोषणा अब डीआईजी स्तर से

    पहले अपराधियों पर इनाम की घोषणा राज्य सरकार के स्तर से होती थी, लेकिन अब यह अधिकार रेंज के डीआईजी को मिल गया है। इसी के तहत डीआईजी नौशाद आलम ने साफ किया है कि जो अपराधी मुख्यधारा में नहीं लौटेंगे, उनके खिलाफ इनाम घोषित कर गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज की जाएगी।

    टारगेट पर संगठित गिरोह, संपत्ति जांच भी शुरू

    पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में सक्रिय कई संगठित अपराधी गिरोहों को पुलिस ने टारगेट पर लिया है। इन अपराधियों की संपत्ति जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। गिरोहों से जुड़े लोगों के बैंक अकाउंट, ज़मीन-जायदाद और अन्य संसाधनों की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि अवैध कमाई पर चोट की जा सके।

    दो महीनों में 18 से अधिक गिरफ्तारी

    पिछले दो महीनों में पुलिस ने पलामू और लातेहार जिलों से 18 से अधिक संगठित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी का संबंध नेशनल हाईवे निर्माण स्थल और रेलवे प्रोजेक्ट साइट पर फायरिंग और रंगदारी वसूली जैसे मामलों से था।

    जेल से बाहर गैंग के सदस्य भी रडार पर

    डीआईजी ने बताया कि राहुल दुबे और राहुल सिंह के कई साथी अभी जेल से बाहर हैं और आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। ऐसे लोगों की निगरानी की जा रही है, और यदि वे सुधरकर समाज की मुख्यधारा में नहीं आते हैं, तो उन पर भी इनाम घोषित कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    मुख्यधारा में लौटने की अपील

    डीआईजी नौशाद आलम ने एक बार फिर अपराधियों और नक्सलियों से अपील की है कि वे हिंसा और अपराध का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटें। पुलिस की प्राथमिकता है कि अपराध को खत्म कर क्षेत्र में शांति और विकास को बढ़ावा दिया जाए।

     

     

     

    इनाम घोषणा गिरफ्तारी डीआईजी नौशाद आलम पलामू मुख्यधारा में लौटने की अपील राहुल दुबे राहुल सिंह संगठित अपराध संगठित गिरोह संपत्ति जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड-ओडिशा को जोड़ने वाला वैतरणी पुल जर्जर, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
    Next Article टेलिग्राम लिंक से कर ली 2.98 करोड़ की ठगी, झारखंड CID ने गुजरात से दो साइबर अपराधी को दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.