Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 7:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»मरीन ड्राइव पर दौड़ेगी ओपन डबल डेकर बस, ₹100 में करें 16 KM की सैर
    ट्रेंडिंग

    मरीन ड्राइव पर दौड़ेगी ओपन डबल डेकर बस, ₹100 में करें 16 KM की सैर

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डबल डेकर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना के लोगों और बिहार आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। राजधानी में अब दिल्ली और मुंबई की तरह ओपन डबल डेकर बस चलने जा रही है। इस बस को जेपी गंगा पथ (जिसे मरीन ड्राइव भी कहा जाता है) पर चलाने की अनुमति परिवहन विभाग से मिल गई है। सेवा सितंबर से शुरू होगी।

    ये डबल डेकर बस दीघा घाट से कंगन घाट तक चलेगी, जो करीब 16 किलोमीटर का सफर होगा। बस में बैठकर पर्यटक गंगा नदी और आसपास की ऐतिहासिक जगहों का खूबसूरत नजारा ले सकेंगे। किराया सिर्फ ₹100 रखा गया है, और जो यात्री नाश्ता भी करना चाहें, उनके लिए ऑनबोर्ड नाश्ते का पैकेट भी उपलब्ध होगा (अतिरिक्त भुगतान पर)।

    बस की रफ्तार अधिकतम 25 किमी प्रति घंटा होगी ताकि यात्री आराम से नजारे देख सकें। बस में कुल 40 सीटें होंगी – 20 ऊपरी डेक पर और 20 नीचे। यह पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।

    इसमें एसी, फ्रिज, माइक्रोवेव, बाथरूम और इमरजेंसी के लिए पैनिक बटन जैसी सुविधाएं होंगी।

    बता दें कि जेपी गंगा पथ को राज्य सरकार टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां एक भव्य गंगा किनारे पार्क का शिलान्यास भी किया है। डबल डेकर बस सेवा भी इसी पहल का हिस्सा है, जिससे पर्यटक गंगा किनारे के खूबसूरत दृश्यों का आनंद लेते हुए शहर को एक नए अंदाज़ में देख सकेंगे।

     

     

    ओपन बस सेवा गंगा नदी जेपी गंगा पथ नीतीश कुमार पटना डबल डेकर बस पटना न्यूज पटना पर्यटन पर्यटक आकर्षण बिहार पर्यटन मरीन ड्राइव पटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल, शी जिनपिंग के न्योते पर जाएंगे चीन
    Next Article स्विगी डिलीवरी ब्वॉय पर हमला, मोबाइल और पैसे लूटकर फरार हुए बदमाश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा ने पांच विधेयकों को ध्वनिमत से किया पास

    August 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    वोटर अधिकार यात्रा से पहले दरभंगा में भिड़े कांग्रेसी, एक अस्पताल में भर्ती

    August 26, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में बड़ी वारदात टली, अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

    August 26, 2025
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा ने पांच विधेयकों को ध्वनिमत से किया पास

    August 26, 2025

    वोटर अधिकार यात्रा से पहले दरभंगा में भिड़े कांग्रेसी, एक अस्पताल में भर्ती

    August 26, 2025

    गिरिडीह में बड़ी वारदात टली, अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

    August 26, 2025

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को ‘राज्य पिता’ घोषित करने की मांग, JMM प्रवक्ता ने CM से किया आग्रह

    August 26, 2025

    अवैध रेलवे टिकट रैकेट का खुलासा, प्रज्ञा केंद्र की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.