Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»PM मोदी SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल, शी जिनपिंग के न्योते पर जाएंगे चीन
    देश

    PM मोदी SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल, शी जिनपिंग के न्योते पर जाएंगे चीन

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2025Updated:August 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : PM नरेंद्र मोदी जल्द ही चीन के तिआंजिन शहर का दौरा करेंगे, जहां वे 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह दौरा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर हो रहा है।

    विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीएम मोदी सम्मेलन के दौरान कुछ अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें भी कर सकते हैं। शिखर सम्मेलन की शुरुआत 31 अगस्त को एक स्वागत भोज से होगी और मुख्य बैठक 1 सितंबर को होगी।

    SCO संगठन का मुख्य मकसद क्षेत्र में आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद जैसी समस्याओं से निपटना है। भारत 2017 में SCO का पूर्ण सदस्य बना था और तब से इसमें सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

    भारत ने 2023 में इस संगठन की अध्यक्षता भी की थी, जिसके दौरान वाराणसी को पहली SCO सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी घोषित किया गया था। इसके अलावा भारत ने संगठन की कई अहम बैठकों की मेजबानी भी की थी, जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हिस्सा लिया था।

    SCO के वर्तमान 10 सदस्य देश हैं: भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, ईरान, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान। इसके साथ ही कई पर्यवेक्षक और संवाद साझेदार देश भी इस संगठन से जुड़े हुए हैं।

    PM मोदी की यह यात्रा भारत की कूटनीतिक सक्रियता और क्षेत्रीय सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।

    Also Read : हजारीबाग में 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    PM मोदी SCO शिखर सम्मेलन SCO सदस्य देश अंतरराष्ट्रीय संबंध आतंकवाद विरोध एससीओ 2025 कूटनीति क्षेत्रीय सहयोग चीन यात्रा तन्मय लाल तिआंजिन द्विपक्षीय बैठकें पीएम मोदी विदेश यात्रा भारत की अध्यक्षता भारत-चीन संबंध वाराणसी पर्यटन राजधानी विदेश मंत्रालय शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2025 शी जिनपिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट
    Next Article मरीन ड्राइव पर दौड़ेगी ओपन डबल डेकर बस, ₹100 में करें 16 KM की सैर

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.