Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ट्रेलर की टक्कर में पिता-पुत्र की मौ’त, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम कर किया हंगामा…
    झारखंड

    ट्रेलर की टक्कर में पिता-पुत्र की मौ’त, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम कर किया हंगामा…

    Team JoharBy Team JoharAugust 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribhag: हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिगहा बाजार के पास एनएच-19 पर तेज रफ्तार ट्रेलर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में मोहम्मद जमाल (53) और उनके बेटे मोहम्मद नौशाद (25) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया। घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

    सोमवार सुबह मृतकों के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने चौपारण-चतरा मोड़ पर शव रखकर एनएच-19 को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा और ट्रेलर चालक पर कार्रवाई की मांग की। जाम के कारण घंटों यातायात ठप रहा और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    स्थिति को संभालने के लिए पुलिस के साथ पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को न्याय और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने ट्रेलर और मोटरसाइकिल जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Also read: साकची में दुकान के बाहर से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात…

    bike accident Chauparan news father-son death GT road jam Hazaribagh news Hazaribagh road accident Jharkhand accident Jharkhand news road safety trailer collision
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाकची में दुकान के बाहर से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात…
    Next Article CM हेमंत ने “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर” A TOUCH OF THE DIVINE पुस्तक का किया लोकार्पण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    Latest Posts

    हरीश चंद्र : गणित के वे महान भारतीय वैज्ञानिक, जिनके सिद्धांतों पर टिकी है क्वांटम फिजिक्स और स्पेस साइंस की दुनिया

    October 16, 2026

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.