Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर, अलर्ट मोड में प्रशासन
    झारखंड

    स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर, अलर्ट मोड में प्रशासन

    Team JoharBy Team JoharAugust 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्वर्णरेखा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : शहर से होकर गुजरने वाली स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यह अब भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। इससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

    सोमवार को स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर मानगो पुल स्थल पर 122.46 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि इसका खतरे का निशान 121.50 मीटर है। इसी प्रकार, खरकई नदी का जलस्तर आदित्यपुर पुल स्थल पर 131.00 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि इसका खतरे का निशान 129.00 मीटर है। दोनों नदियों में जलस्तर बढ़ने का सिलसिला अभी थमा नहीं है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम पूरी तरह से अलर्ट मोड में हैं। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन द्वारा निचले इलाकों में मुनादी (डुग्गी बजाकर) कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है और आपातकालीन स्थिति के लिए राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखा गया है।

    यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा सकता है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी के किनारे जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत टोल फ्री नंबर या स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें। साथ ही, बच्चों और बुजुर्गों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी गई है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी नागरिकों को सतर्क और सुरक्षित रहने की आवश्यकता है। स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है और हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं कि किसी भी तरह की जनहानि न हो।

    Also Read : हाजत में बंद अभियुक्त की इलाज के दौरान मौ’त, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

    administration in alert mode Water level of Swarnarekha and Kharkai rivers above danger mark अलर्ट मोड में प्रशासन स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाजत में बंद अभियुक्त की इलाज के दौरान मौ’त, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
    Next Article लावारिस बोलेरो से आ रही थी कराहने की आवाज, अंदर झांका तो दंग रह गये लोग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.