Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लावारिस बोलेरो से आ रही थी कराहने की आवाज, अंदर झांका तो दंग रह गये लोग
    झारखंड

    लावारिस बोलेरो से आ रही थी कराहने की आवाज, अंदर झांका तो दंग रह गये लोग

    Team JoharBy Team JoharAugust 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोलेरो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के पोटका थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी का खुलासा किया है। सोमवार तड़के गीतिलता गांव के पास एक बोलेरो वाहन से तीन मृत बैल और एक मरणासन्न अवस्था में मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पोटका में सोमवार सुबह गीतिलता गांव के समीप स्थानीय लोगों ने एक लावारिस बोलेरो (क्यूआर 11 ई-8745) से पशुओं के कराहने की आवाजें सुनीं। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो वाहन के भीतर चार मवेशी ठूंसे हुए मिले, जिनमें से तीन पहले ही दम तोड़ चुके थे और एक बैल गंभीर हालत में जीवित था।

    सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन की तलाशी ली। पुलिस के अनुसार, ये मवेशी ओडिशा के दुंदु क्षेत्र से जमशेदपुर लाए जा रहे थे। तस्करी के दौरान बोलेरो में खराबी आने पर तस्कर वाहन को बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि छोटे वाहन में चार बड़े बैलों को जबरदस्ती ठूंसकर उनकी जीभ और टांगों को मोटी रस्सियों से बांध दिया गया था, जिससे दम घुटने और अत्यधिक दबाव के कारण तीन मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में मवेशी तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

    फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घायल बैल को इलाज के लिए नजदीकी पशु चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जल्द ही वाहन के आधार पर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

    Also Read : स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर, अलर्ट मोड में प्रशासन

    a moaning sound was coming from an abandoned Bolero In Jamshedpur Jamshedpur News Jamshedpur Police when people looked inside they were stunned जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर पुलिस जमशेदपुर में एक लावारिस बोलेरो से आ रही थी कराहने की आवाज अंदर झांका तो दंग रह गये लोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर, अलर्ट मोड में प्रशासन
    Next Article सूर्या हांसदा के मामले को लेकर भाजपा ने सदन के बाहर किया प्रदर्शन

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.