Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»ब्रिटेन में बसे भारतीय कारोबारी लॉर्ड स्वराज पॉल का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
    देश

    ब्रिटेन में बसे भारतीय कारोबारी लॉर्ड स्वराज पॉल का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लॉर्ड स्वराज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : मशहूर उद्योगपति और एनआरआई बिजनेसमैन लॉर्ड स्वराज पॉल का लंदन में निधन हो गया। वह लगभग 94 साल के थे। परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने अपने परिजनों के सामने अंतिम सांस ली।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “श्री स्वराज पॉल जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। ब्रिटेन में उद्योग, परोपकार और जनसेवा में उनके योगदान और भारत के साथ उनके अटूट संबंधों को हमेशा याद किया जाएगा। मुझे उनसे हुई कई मुलाकातें याद आती हैं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ॐ शांति।”

    Deeply saddened by the passing of Shri Swaraj Paul Ji. His contributions to industry, philanthropy and public service in the UK, and his unwavering support for closer ties with India will always be remembered. I fondly recall our many interactions. Condolences to his family and… pic.twitter.com/6G7D4gDDD1

    — Narendra Modi (@narendramodi) August 22, 2025

    स्वराज पॉल का जीवन परिचय

    लॉर्ड पॉल का जन्म जालंधर में हुआ था। वे 1960 के दशक में अपनी बीमार बेटी अंबिका के इलाज के लिए ब्रिटेन गए थे। बेटी की 4 साल की उम्र में मृत्यु हो गई। इसके बाद उन्होंने ‘अंबिका पॉल फाउंडेशन’ की स्थापना की, जो दुनियाभर में बच्चों और युवाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं में योगदान देती रही है।

    लॉर्ड पॉल ने कापारो इंडस्ट्री ग्रुप की स्थापना की, जिसका मुख्यालय लंदन में है। इस ग्रुप की शाखाएं भारत, यूके, अमेरिका और मिडिल ईस्ट में भी हैं। वे हर साल संडे टाइम्स रिच लिस्ट में शामिल होते थे और हाल में वे इस सूची में 81वें नंबर पर थे।

    लॉर्ड पॉल का जीवन परिवार के लिए समर्पित रहा। वर्ष 2015 में उनके बेटे अंगद पॉल का निधन हुआ और 2022 में उनकी पत्नी अरुणा पॉल का भी देहांत हो गया। इन दोनों की याद में भी उन्होंने कई समाजसेवा के कार्य किए।

    लॉर्ड पॉल ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य भी थे और भारत-ब्रिटेन के रिश्तों को मजबूत बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

    Also Read : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी फिसले, ग्लोबल संकेत भी कमजोर

     

     

    Ambika Paul Foundation Angad Paul Aruna Paul Caparo Industry Group House of Lords Indian Industrialist Jalandhar Lord Paul dies NRI NRI businessman PM Modi mourns Sunday Times Rich List Swaraj Paul UK India relations UK Indian Businessman अंगद पॉल अंबिका पॉल फाउंडेशन अरुणा पॉल एनआरआई बिजनेसमैन कापारो इंडस्ट्री ग्रुप जालंधर पीएम मोदी शोक प्रवासी भारतीय ब्रिटेन भारत संबंध भारतीय उद्योगपति लॉर्ड पॉल निधन संडे टाइम्स रिच लिस्ट स्वराज पॉल हाउस ऑफ लॉर्ड्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी फिसले, ग्लोबल संकेत भी कमजोर
    Next Article ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से, टीम इंडिया का ऐलान, स्पिनर गौहर सुल्ताना ने लिया संन्यास

    Related Posts

    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.