Patna : राज्य में मध्याह्न भोजन योजना (Mid Day Meal) से जुड़े कर्मचारियों ने 21 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इसके चलते बच्चों को भोजन न मिलने की आशंका है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के डीईओ (जिला शिक्षा पदाधिकारी) और डीपीओ (मध्याह्न भोजन योजना अधिकारी) को निर्देश दिया है कि वे वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों को मिड डे मील मिलना बंद न हो।
मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने कहा कि यह योजना बच्चों के पोषण और पढ़ाई से जुड़ी है, इसलिए इसे किसी भी हालत में बाधित नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कर्मचारी संघ से हड़ताल टालने की अपील की है और बताया कि मानदेय बढ़ाने को लेकर सरकार से बातचीत जारी है। शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि यदि कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं, तो अधिकारी खुद या अन्य माध्यम से स्कूलों में भोजन वितरण की व्यवस्था करें।
Also Read : ड्रंक एंड ड्राइव पर ट्रैफिक पुलिस सख्त, 105 दिनों में 183 नशे में वाहन चलाते पकड़े गए
Also Read : भारत-चीन संबंधों में नई गर्मजोशी : सीधी उड़ानें, सीमा व्यापार और शांति पर सहमति
Also Read : व्हाइट हाउस का बड़ा बयान : रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए भारत पर लगाए प्रतिबंध
Also Read : झारखंड में 25 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश, आठ जिलों में अलर्ट जारी
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 20 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : हेमंत सरकार की योजनाओं की लोकप्रियता से घबराई भाजपा कर रही झूठ की राजनीति : विनोद पांडेय