Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»14 गांवों के 4000 परिवार करोड़पति बनने की राह पर, ‘महाजेनको’ शुरु करने जा रहा परियोजना
    देश

    14 गांवों के 4000 परिवार करोड़पति बनने की राह पर, ‘महाजेनको’ शुरु करने जा रहा परियोजना

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2025Updated:August 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    14 गांवों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : रायगढ़ जिले के तमनार तहसील के 14 गांवों में रहने वाले करीब 4000 परिवारों की किस्मत बदलने वाली है। महाराष्ट्र राज्य पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (महाजेनको) की गारे पल्मा सेक्टर–2 कोयला खदान परियोजना से इन गांवों में बड़ा बदलाव आने वाला है।

    इस परियोजना के तहत 2000 हेक्टेयर निजी जमीन अधिग्रहित की जाएगी, और जमीन मालिकों को प्रति एकड़ 35 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा। कुल 2435 करोड़ रुपये का पुनर्वास और पुनःस्थापन पैकेज भी दिया जाएगा, जिसमें घर, सड़क और दूसरी बुनियादी सुविधाएं शामिल होंगी।

    3400 लोगों को मिलेगा सीधा रोजगार

    इस कोयला खदान से हर साल 2.36 करोड़ टन कोयला निकाला जाएगा, जिससे महाराष्ट्र के कई थर्मल पावर प्लांट्स को ऊर्जा मिलेगी। परियोजना से 3400 लोगों को सीधा और हजारों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर महाजेनको 7500 करोड़ रुपये का निवेश इस खदान में कर रही है।

    गांवों में दिखने लगा असर

    थिली रामपुर, कुंजेमुरा, गारे, सरैटोला, मुरोगांव, रादोपाली, पाटा, चितवाही, ढोलनारा, झिंकाबहाल, डोलेसरा, भालुमुरा, सरसमल और लाइब्रा गांवों के लोग अब इस योजना को लेकर उत्साहित हैं। कई लोग पहले से नए घर और व्यापार शुरू करने की योजना बना चुके हैं।

    पर्यावरण का भी रखा जाएगा ध्यान

    महाजेनको अगले 32 वर्षों में 2256 हेक्टेयर जमीन पर 56 लाख से ज्यादा पौधे लगाएगी। हर हेक्टेयर में 2500 पौधे लगाए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहेगा।

    सीएसआर और राजस्व से राज्य को फायदा

    महाजेनको इस खदान से मिलने वाली शुद्ध आय का 2% सामाजिक कार्यों (CSR) पर खर्च करेगी और खदान के पूरे कार्यकाल में करीब 30,000 करोड़ रुपये रॉयल्टी, जीएसटी और टैक्स के रूप में सरकार को देगी।

    Also Read : 14 गांवों के 4000 परिवार करोड़पति बनने की राह पर, ‘महाजेनको’ शुरु करने जा रहा परियोजना

    करोड़पति ग्रामीण कोयला उत्पादन कोयला उद्योग कोयला खदान परियोजना कोयला खनन गारे पल्मा सेक्टर 2 ग्रामीण अर्थव्यवस्था ग्रामीण विकास ग्रीन इनिशिएटिव छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ समाचार जमीन अधिग्रहण तमनार तहसील थर्मल पावर प्लांट पर्यावरण संरक्षण पुनर्वास पैकेज महाजेनको महाराष्ट्र पॉवर जनरेशन महाराष्ट्र सरकार मुआवजा योजना रायगढ़ रायगढ़ न्यूज राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा रोजगार सृजन वृक्षारोपण अभियान सरकारी परियोजना सीएसआर स्थानीय रोजगार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में 22 अगस्त से होगी अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता, 1100 पहलवान दिखाएंगे दम
    Next Article भागलपुर के छिट राघोपुर गांव में भीषण आ’ग, आधा दर्जन से ज्यादा घर राख

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.