Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में हटाए गए 65 लाख वोटरों की सूची सार्वजनिक, चुनाव आयोग ने दी सफाई
    ट्रेंडिंग

    बिहार में हटाए गए 65 लाख वोटरों की सूची सार्वजनिक, चुनाव आयोग ने दी सफाई

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत हटाए गए 65 लाख वोटरों की सूची अब सार्वजनिक कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार सुबह यह सूची बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पोर्टल पर जारी की, जिससे हटाए गए मतदाता अपनी जानकारी स्वयं जांच सकें।

    इससे पहले 1 अगस्त को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में इन नामों का उल्लेख नहीं था, जिसके बाद विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पर “वोट चोरी” के गंभीर आरोप लगाए थे। इन्हीं आरोपों के विरोध में रविवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यव्यापी यात्रा की शुरुआत की थी। इसी बीच दिल्ली में रविवार को ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक संवाददाता सम्मेलन में विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि “कोई वोट चोरी नहीं हुई है”। इसके ठीक अगले दिन सोमवार सुबह आयोग ने यह सूची जारी कर दी।

    चुनाव आयोग का बड़ा कदम

    यह सूची बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर जारी की गई है, जैसा कि पूर्व में मतदाता सूची और अन्य जानकारी सार्वजनिक की जाती रही है। आयोग के इस कदम को बिहार चुनाव से पहले उठे राजनीतिक विवाद को शांत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

    आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी

    गौरतलब है कि मतदाता सूची से हटाए गए नामों पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पहले से ही चल रही थी। अब जबकि पूरी सूची सार्वजनिक कर दी गई है, यह देखना दिलचस्प होगा कि इन 65 लाख हटाए गए मतदाताओं में से कितने लोग दावा या आपत्ति के लिए सामने आते हैं। हटाए गए मतदाता या अन्य नागरिक सूची देखने के लिए इस लिंक पर जा सकते हैं : https://ceoelection.bihar.gov.in/index.html

    Also Read : लातेहार के इस विद्यालय के हॉस्टल में लगी भीषण आ’ग, सभी छात्राएं सुरक्षित

    Election Commission gave clarification List of 65 lakh voters deleted in Bihar made public चुनाव आयोग ने दी सफाई बिहार में हटाए गए 65 लाख वोटरों की सूची सार्वजनिक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार के इस विद्यालय के हॉस्टल में लगी भीषण आ’ग, सभी छात्राएं सुरक्षित
    Next Article शेयर बाजार में शानदार उछाल : सेंसेक्स 1,021 अंक चढ़कर 81,619 पर, निफ्टी 24,953 पर पहुंचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.