Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रामदास सोरेन के निधन से शोक की लहर, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
    झारखंड

    रामदास सोरेन के निधन से शोक की लहर, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2025Updated:August 16, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामदास
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। घाटशिला विधानसभा के विधायक रहे सोरेन के निधन को शिक्षा जगत और आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

    डॉ. इरफान अंसारी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पोस्ट किया कि, “रामदास सोरेन जी एक व्यवहारिक, कोल्हान के सबसे बड़े और आदिवासी समाज के प्रख्यात नेता थे। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। मैं उनकी स्थिति पर नजर रख रहा था और डॉक्टरों से संपर्क में था, लेकिन अंततः हम यह संघर्ष हार गए। उनके साथ बिताए पल हमेशा याद रहेंगे। मैं उनके परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ा हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

    *ब्रेकिंग न्यूज़*
    *************************

    राज्य के लिए यह अत्यंत दुखद समाचार है और शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति।
    शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी बड़े ही व्यवहारिक, कोल्हान के सबसे बड़े और आदिवासी समाज के प्रख्यात नेता थे। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।

    मैं… pic.twitter.com/qFJrrz09g1

    — Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) August 15, 2025

    कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय सिंह ने कहा, “रामदास सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके योगदान और जनसेवा को हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य दे।”

    झारखंड के स्कूली शिक्षा व निबंधन मंत्री तथा घाटशिला विधानसभा के विधायक माननीय रामदास सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

    उनके योगदान और जनसेवा को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य दें। pic.twitter.com/v78DYSxh1a

    — Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) August 15, 2025

    नवीन जायसवाल ने सोरेन के असामयिक निधन को पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला बताते हुए कहा, “ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे। ॐ शांति।”

    झारखंड के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी के असामयिक निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक व स्तब्ध करने वाली है…ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वो दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें ||
    || ॐ शांति || pic.twitter.com/ytMrhWZVVW

    — Navin Jaiswal (@navinjaiswal4) August 15, 2025

    मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भावुक शब्दों में कहा, “रामदास दा के निधन ने भीतर तक झकझोर दिया। झारखंड ने एक जुझारू नेता और संवेदनशील जनप्रतिनिधि खो दिया। झामुमो परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

    आदरणीय रामदास दा के निधन की ख़बर ने भीतर तक झकझोर दिया है लेकिन ईश्वर की मर्जी के आगे हम सब मजबूर होते हैं।

    आदरणीय रामदास सोरेन जी के निधन से झारखंड ने एक जुझारू नेता और संवेदनशील जनप्रतिनिधि को खो दिया है।

    मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों और समर्थकों के साथ हैं। दुःख की इस घड़ी… pic.twitter.com/WAq3zRR82j

    — Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 (@MithileshJMM) August 15, 2025

    श्वेता सिंह ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, “रामदास सोरेन जी का निधन झारखंड की राजनीति और पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सरल व्यक्तित्व और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान हमेशा याद रहेगा।”

    झारखंड के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूँ।
    यह न केवल झारखंड की राजनीति के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।
    उनका सरल व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

    ईश्वर दिवंगत आत्मा को… pic.twitter.com/DZKqUljDvm

    — Shwettaa Singh (@SinghShwettaa) August 15, 2025

    सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोरेन को मजदूरों और विस्थापितों के लिए संघर्षरत योद्धा बताते हुए कहा, “हमने दो योद्धाओं को खोया। बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी जननायक थे, और रामदास सोरेन जी ने मजदूरों के लिए निरंतर संघर्ष किया। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।”

    झारखंड के शिक्षामंत्री रामदास सोरेन जी का निधन अत्यंत ही दुःखद और पीड़ादायक है।

    हमने दो योद्धाओं को खोया..
    बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी जननायक रहे, साथ ही रामदास सोरेन जी मजदूरों और विस्थापितों के लिए निरंतर संघर्षरत रहे।

    ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त… pic.twitter.com/A74nXB7itv

    — Supriyo Bhattacharya (@Supriyo__JMM) August 15, 2025

    रामदास सोरेन के निधन से झारखंड ने एक समर्पित जनसेवक और कर्मठ नेता खो दिया है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

    leaders paid tribute Wave of mourning due to the death of Ramdas Soren नेताओं ने दी श्रद्धांजलि रामदास सोरेन के निधन से शोक की लहर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर राज्यपाल और CM ने जताया शोक
    Next Article झारखंड में अगले पांच दिन बदला-बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    Latest Posts

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.