Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Aug, 2025 ♦ 8:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए जिला स्तर पर समिति गठित, DM होंगे अध्यक्ष
    ट्रेंडिंग

    बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए जिला स्तर पर समिति गठित, DM होंगे अध्यक्ष

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिक्षकों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा विभाग ने प्रत्येक जिले में एक जिला स्थापना समिति गठन करने का निर्णय लिया है, जिसके अध्यक्ष DM होंगे। मंगलवार को शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह समिति शिक्षकों के अंतर-जिला और जिला के अंदर तबादले, शिकायतों के निपटान और स्वीकृत रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति का कार्य करेगी।

    समिति में ये होंगे शामिल

    जिला स्थापना समिति में निम्नलिखित सदस्य शामिल होंगे :

    • जिला पदाधिकारी (अध्यक्ष)
    • उप विकास आयुक्त (सदस्य)
    • अपर जिला दंडाधिकारी (सदस्य)
    • जिला शिक्षा पदाधिकारी (सदस्य सचिव)
    • जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना (सदस्य)
    • अनुसूचित जाति/जनजाति श्रेणी का एक मनोनीत पदाधिकारी (सदस्य)
    • एक मनोनीत महिला वरीय उप समाहर्ता या अन्य महिला पदाधिकारी (सदस्य)
    • अल्पसंख्यक श्रेणी का एक मनोनीत पदाधिकारी (सदस्य)

    शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि समिति में आरक्षण रोस्टर का पूर्ण पालन किया गया है, जिसमें एससी-एसटी और अल्पसंख्यक श्रेणी के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित किया गया है। यह प्रावधान तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

    म्युचुअल ट्रांसफर के लिए पोर्टल खुला

    शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की सुविधा के लिए म्युचुअल ट्रांसफर पोर्टल को 6 अगस्त 2025 से दोपहर 3 बजे से खोल दिया है। यह पोर्टल 10 सितंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगा। इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षक आपसी सहमति से तबादले की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन शिक्षकों के लिए है जो पारिवारिक कारणों से अपने मनचाहे जिले में तबादला चाहते हैं या जिन्हें मौजूदा स्थान पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    क्या करेगी समिति?

    जिला स्थापना समिति को निम्नलिखित कार्यों के लिए अधिकृत किया गया है :

    • जिला के अंदर और अंतर-जिला तबादले
    • तबादले से संबंधित शिकायतों का निपटान
    • जिले के स्वीकृत रिक्त पदों पर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति

    इस अधिसूचना की जानकारी सभी जिला पदाधिकारियों, क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशकों, जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को भेज दी गई है।

    Also Read : Breaking : NTPC की जनसुनवाई में ग्रामीणों का अधिकारियों पर हमला, जीएम समेत कई घायल, 15 गाड़ियां तोड़ीं

    A committee has been formed at the district level for the transfer of teachers in Bihar DM will be the chairman DM होंगे अध्यक्ष बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए जिला स्तर पर समिति गठित
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking : NTPC की जनसुनवाई में ग्रामीणों का अधिकारियों पर हमला, जीएम समेत कई घायल, 15 गाड़ियां तोड़ीं
    Next Article स्वतंत्रता दिवस 2025 : 2 IPS, 2 ASP समेत 43 पुलिस अधिकारी व जवान होंगे पदक से सम्मानित, देखें पूरी सूची

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    125 यूनिट बिजली मुफ्त योजना : CM नीतीश कुमार ने राज्यभर के बिजली उपभोक्ताओं से किया संवाद

    August 12, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार के सभी 38 जिलों में शुरू होंगे संस्कृत विद्यालय 

    August 12, 2025
    झारखंड

    JAC की मैट्रिक व इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा 23 अगस्त से, लगभग 25 हजार छात्र होंगे शामिल

    August 12, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति की भावना को दिया बढ़ावा

    August 12, 2025

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में प्रेमिका की ह’त्या, आरोपी युवक गिरफ्तार…

    August 12, 2025

    पूर्वी सिंहभूम में हाथियों की सुरक्षा के लिए लगेंगे दो लाख बांस के पौधे…

    August 12, 2025

    रांची के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, लोगों की शिकायत का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

    August 12, 2025

    नेमरा पहुंचे अखिलेश यादव, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.