Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»चेन्नई में एयर इंडिया की फ्लाइट AI2455 की इमरजेंसी लैंडिंग, हादसा टला
    देश

    चेन्नई में एयर इंडिया की फ्लाइट AI2455 की इमरजेंसी लैंडिंग, हादसा टला

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इंडिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chennai : तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2455 को बीती देर रात चेन्नई हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में तकनीकी खराबी और खराब मौसम के कारण यह फैसला लिया गया। विमान में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल सहित कई सांसद और सैकड़ों यात्री सवार थे। फ्लाइट ने करीब दो घंटे तक चेन्नई हवाई अड्डे के ऊपर चक्कर लगाए और दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग हुई।

    सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया हादसे का डरावना अनुभव

    केसी वेणुगोपाल ने X पर घटना का विवरण साझा करते हुए लिखा कि फ्लाइट में उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही तेज झटके (टर्बुलेंस) महसूस हुए। करीब एक घंटे बाद पायलट ने घोषणा की कि सिग्नल में खराबी के कारण फ्लाइट को चेन्नई डायवर्ट किया जा रहा है। चेन्नई में पहली लैंडिंग की कोशिश के दौरान रनवे पर दूसरा विमान होने की वजह से पायलट ने विमान को दोबारा हवा में ले जाकर सभी की जान बचाई। दूसरी कोशिश में फ्लाइट सुरक्षित उतरी। वेणुगोपाल ने इसे पायलट की सूझबूझ और किस्मत का नतीजा बताया। उन्होंने DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इस घटना की तत्काल जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

    Air India flight AI 2455 from Trivandrum to Delhi – carrying myself, several MPs, and hundreds of passengers – came frighteningly close to tragedy today.

    What began as a delayed departure turned into a harrowing journey. Shortly after take-off, we were hit by unprecedented…

    — K C Venugopal (@kcvenugopalmp) August 10, 2025

    एयर इंडिया का जवाब : रनवे पर कोई दूसरा विमान नहीं था

    एयर इंडिया ने वेणुगोपाल के दावे का खंडन करते हुए X पर स्पष्ट किया कि फ्लाइट को तकनीकी खराबी और खराब मौसम के कारण सावधानीवश चेन्नई डायवर्ट किया गया था। एयरलाइंस ने कहा कि पहली लैंडिंग की कोशिश के दौरान चेन्नई ATC ने गो-अराउंड का निर्देश दिया था, जो रनवे पर किसी अन्य विमान की मौजूदगी की वजह से नहीं था। एयर इंडिया ने यह भी कहा कि उनके पायलट ऐसी परिस्थितियों को संभालने के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित हैं।

    फ्लाइट रडार 24 के अनुसार

    एयर ट्रैफिक ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के मुताबिक, फ्लाइट AI2455 ने रविवार रात 8:17 बजे तिरुवनंतपुरम से उड़ान भरी थी और इसे रात 10:45 बजे दिल्ली पहुंचना था। तकनीकी खराबी और खराब मौसम के कारण इसे चेन्नई में उतारा गया।

    जांच की मांग

    केसी वेणुगोपाल ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि यह घटना गंभीर चूक को दर्शाती है। उन्होंने DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इस मामले की गहन जांच और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की है।

    Also Read : महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा 17 अगस्त से, ‘थीम सॉन्ग’ होगा लॉन्च

    accident averted Air India flight AI2455 makes emergency landing in Chennai चेन्नई में एयर इंडिया की फ्लाइट AI2455 की इमरजेंसी लैंडिंग हादसा टला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा 17 अगस्त से, ‘थीम सॉन्ग’ होगा लॉन्च
    Next Article गाजा में इजरायली हमले में पांच पत्रकारों की मौ’त, नेतन्याहू बोले – हमास हथियार डाले तो युद्ध कल खत्म हो सकता है

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.