Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 10:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता अशोक राम ने थामा JDU का दामन
    ट्रेंडिंग

    विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता अशोक राम ने थामा JDU का दामन

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज दलित नेता और बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक राम ने कांग्रेस का साथ छोड़कर जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। रविवार को पटना स्थित JDU कार्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह में अशोक राम ने औपचारिक रूप से JDU जॉइन किया। इस दौरान JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। समारोह में संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद थे।

    लालू ने कांग्रेस को खत्म करने की मंशा पूरी की : अशोक राम

    JDU में शामिल होने के बाद अशोक राम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “लालू यादव कांग्रेस को खत्म करने की मंशा में सफल रहे। कांग्रेस अब नेहरू-राजीव के दौर की नहीं रही। पार्टी का पूरा परिदृश्य बदल गया है।” अशोक राम ने यह भी खुलासा किया कि हाल के लोकसभा चुनाव में उन्हें दरकिनार कर दिया गया और टिकट बाहरी नेताओं को दे दिया गया। उन्होंने कहा, “मुझे अपमानित किया गया। कम से कम पूछना तो चाहिए था। मुझे उसी समय कांग्रेस छोड़ देना चाहिए था।” अशोक राम ने दावा किया कि जल्द ही कांग्रेस के कुछ और नेता पार्टी छोड़ सकते हैं।

    कांग्रेस में उपेक्षा से थे नाराज

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अशोक राम लंबे समय से कांग्रेस में अपनी उपेक्षा से नाराज थे। खास तौर पर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के साथ उनके मतभेद की खबरें थीं। अशोक राम छह बार विधायक रह चुके हैं और बिहार सरकार में मंत्री के साथ-साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता भी रहे हैं। उनके पिता बालेश्वर राम भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।

    JDU का दावा : और भी कांग्रेसी हमारे संपर्क में

    JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि कांग्रेस के कई बड़े नेता उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। उन्होंने दावा किया, “कांग्रेस के लोगों को पता है कि अब जमीन पर उनका कुछ नहीं बचा। इसलिए वे कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं।”

    राहुल गांधी की बिहार पदयात्रा से पहले झटका

    यह घटना ऐसे समय में हुई है जब 10 अगस्त से कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में 18 जिलों की पदयात्रा शुरू करने वाले हैं। अशोक राम जैसे दिग्गज नेता के JDU में शामिल होने से बिहार में कांग्रेस की स्थिति कमजोर होने की संभावना है।

    Also Read : रात को देर तक जागने की आदत से बढ़ रहा है डायबिटीज का खतरा, हेल्थ एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

    Big blow to Congress before Bihar assembly elections veteran leader Ashok Ram joins JDU दिग्गज नेता अशोक राम ने थामा JDU का दामन बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरात को देर तक जागने की आदत से बढ़ रहा है डायबिटीज का खतरा, हेल्थ एक्सपर्ट ने दी ये सलाह
    Next Article झारखंड के युवाओं के लिए इंडियन आर्मी में शामिल होने का सुनहरा मौका… जानें डिटेल्स

    Related Posts

    बिहार

    सिर्फ ₹1 में फसल सुरक्षा योजना, 30 सितंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन…

    September 18, 2025
    कोर्ट की खबरें

    ‘जॉली LLB 3’ रिलीज से पहले विवादों में, कोर्ट रूम सीन पर पटना हाईकोर्ट में याचिका

    September 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    DRI ने वन्यजीव तस्करों पर की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल और हत्थाजोड़ी जब्त

    September 18, 2025
    Latest Posts

    हेमंत सरकार ने साढ़े पांच साल में गढ़े विकास और सामाजिक न्याय के नए आयाम : JMM

    September 18, 2025

    जेसीआई एक्सपो : ग्राहकों की भीड़ देख स्टॉल धारकों के चेहरों पर दिखी खुशी, जमकर हो रही खरीदारी

    September 18, 2025

    “रेल रोको” आंदोलन से पूर्व डीजीपी ने की बैठक, अधिकारियों से कहा – आंदोलन से पूर्व चिन्हित नेता को करें डिटेन

    September 18, 2025

    चाईबासा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी, 109 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित…

    September 18, 2025

    सिर्फ ₹1 में फसल सुरक्षा योजना, 30 सितंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन…

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.