Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»गुरपा और गझंडी स्टेशन पर फिर शुरू होगा सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव, 4 अगस्त से मिलेगी सुविधा
    बिहार

    गुरपा और गझंडी स्टेशन पर फिर शुरू होगा सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव, 4 अगस्त से मिलेगी सुविधा

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एक्सप्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gayaji : गुरपा और गझंडी रेलवे स्टेशनों पर कोलकाता-जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव 4 अगस्त से पुन: शुरू होने जा रहा है। कोरोना काल से बंद इस सुविधा को हरी झंडी दिखाकर बहाल किया जाएगा। स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

    यात्रियों को मिलेगी राहत

    गुरपा एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, जहां ट्रेन के ठहराव की कमी से पर्यटकों और यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। इस ट्रेन के रुकने से ग्रामीणों, छात्रों, किसानों और मजदूरों को विशेष रूप से सुविधा होगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों, जैसे मनोज यादव, नरेश यादव, पंकज यादव, राजेश मांझी, रंजीत साव, साधु यादव, सुभाष मांझी और सत्येंद्र यादव ने रेलवे से लिखित मांग की थी, जो अब पूरी हो गई है।

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पहल

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शपथ ग्रहण के बाद रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर गुरपा में जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस और टनकुप्पा में हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस के ठहराव की मांग उठाई थी। रेलवे बोर्ड और धनबाद मंडल रेल प्रबंधन ने इस पर सहमति जताई। इस फैसले से गुरपा क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं और जीतन राम मांझी के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।

    वादा पूरा करने का भरोसा

    हम पार्टी के प्रवक्ता नंदलाल मांझी ने कहा, “जीतन राम मांझी ने चुनाव के दौरान किया वादा निभाया है। वे काम में विश्वास रखते हैं, न कि केवल वादों में। आगे भी जनहित के कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएंगे।”

    Also Read : सहजानंद चौक के पास स्टेशनरी दुकान में भीषण आ’ग, लाखों का नुकसान

    4 अगस्त से मिलेगी सुविधा facility will be available from August 4 Sealdah Express will stop again at Gurpa and Gazhandi stations गुरपा और गझंडी स्टेशन पर फिर शुरू होगा सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में आज छह घंटे बिजली रहेगी गुल, जानें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित
    Next Article झारखंड में बनने जा रहे हैं दो नए चिड़ियाघर और टाइगर सफारी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, 10 की मौ’त, 25 से ज्यादा झुलसे

    June 4, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा की बेटियों ने खो-खो में दिखाया दम, तीसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

    June 15, 2026

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026

    रांची-जमशेदपुर NH पर बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग हुए शिकार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.