Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीक्षांत समारोह में की शिरकत, 37 गोल्ड मेडलिस्ट को किया सम्मानित
    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीक्षांत समारोह में की शिरकत, 37 गोल्ड मेडलिस्ट को किया सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2025Updated:August 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दीक्षांत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को IIT(ISM) धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने 37 गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और डिग्रियां प्रदान कीं। समारोह में उन्होंने संस्थान की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया।

    कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके माता-पिता व शिक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज का दिन छात्रों के लिए एक नई शुरुआत है, जो नौकरी, उच्च शिक्षा, नवाचार या उद्यमिता की ओर ले जा सकती है। उन्होंने छात्रों से सामूहिक विकास की दिशा में काम करने की अपील की, ताकि वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन सके।

    राष्ट्रपति ने कहा कि IIT(ISM) ने खनन और भू-विज्ञान की शिक्षा से शुरुआत की थी, लेकिन अब यह कई क्षेत्रों में शिक्षा और अनुसंधान का अग्रणी संस्थान बन चुका है।

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रपति के झारखंड से पुराने संबंधों का उल्लेख किया और कहा कि उन्होंने राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों को संबोधित करते हुए भारतीय मूल्यों को अपनाने और तकनीकी खतरों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने गूगल, चैट-जीपीटी और ग्रौक जैसे प्लेटफॉर्म को “हानिकारक गुरु” बताते हुए विवेक से इनके इस्तेमाल की बात कही।

    इस दीक्षांत समारोह में कुल 1880 छात्रों को डिग्रियां दी गईं, जिनमें से 37 को गोल्ड मेडल, 35 को सिल्वर मेडल और 21 को अन्य पुरस्कार मिले।

    Also Read : CM हेमंत सोरेन फिर दिल्ली रवाना, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत…

    Also Read : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने Divorce के बाद मानसिक तनाव पर किया चौंकाने वाला खुलासा… जानें

    Also Read : प्लाईवुड की जगह बिहार जा रही थी अवैध शराब की बड़ी खेप, पलामू पुलिस ने किया जब्त व दो तस्कर गिरफ्तार

    आईआईटी-आईएसएम इंजीनियरिंग ओड़िशा कर्म और चरित्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री कैंपस प्लेसमेंट कोयला राजधानी गूगल गोल्ड मेडल चैटजीपीटी जिम्मेदारी झारखंड डिजिटल पेमेंट डिजिटल शिक्षा तकनीकी शिक्षा तकनीकी संस्थान दीक्षांत समारोह धनबाद धर्मेंद्र प्रधान नवाचार नौकरी पर्यावरण प्रो. सुकुमार मिश्रा बिरसा मुंडा भारत का भविष्य भारत डिजिटल इंडिया महात्मा गांधी वट वृक्ष शिक्षा संतोष गंगवार सम्मान स्टार्टअप स्टूडेंट डिग्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत सोरेन फिर दिल्ली रवाना, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत…
    Next Article आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ रही है MOOD SWINGS की समस्या, जानें कारण और लक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.