Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»निर्वाचन आयोग जारी की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, ऑनलाइन ऐसे चेक करें चेक
    ट्रेंडिंग

    निर्वाचन आयोग जारी की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, ऑनलाइन ऐसे चेक करें चेक

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2025Updated:August 1, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आयोग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। शुक्रवार को सभी जिलों में मतदाता सूची के प्रारूप को जारी किया गया। इसे कुछ ही देर में चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा। मतदाता ऑनलाइन अपनी वोटर लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं और यदि कोई त्रुटि या कमी हो तो शनिवार (2 अगस्त) से दावा और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

    जिलों में सौंपी गई प्रारूप सूची

    निर्वाचन विभाग के अनुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने सभी इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO), असिस्टेंट ERO और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को प्रारूप सूची सौंप दी है। इसके साथ ही, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी जिलों में आयोजित बैठकों में सूची प्रदान की जा रही है। राज्य स्तर पर भी राजनीतिक दलों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा।

    ऑनलाइन ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम

    1. चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04 पर जाएं।
    2. अपने जिला और विधानसभा क्षेत्र का नाम चुनें।
    3. Roll Type सेक्शन में SIR Draft 2025 का चयन करें।
    4. कैप्चा कोड भरें।
    5. अपने बूथ की भाग संख्या (Part No.) चुनें।
    6. पीडीएफ डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करें।
    7. डाउनलोड की गई पीडीएफ फाइल में अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम चेक करें।

    BLO से भी कर सकते हैं संपर्क

    आपके क्षेत्र के BLO के पास भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट उपलब्ध है। उनसे संपर्क कर आप अपना और परिवार के मतदाताओं का नाम देख सकते हैं।

    दावा-आपत्ति के लिए विशेष कैंप

    यदि वोटर लिस्ट में कोई त्रुटि है या नाम जोड़ने की आवश्यकता है, तो मतदाता 2 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित होने वाले विशेष कैंपों में आवेदन कर सकते हैं। ये कैंप प्रखंड, अंचल कार्यालयों और नगर निकाय कार्यालयों में लगाए जाएंगे। आवेदन के साथ संबंधित दस्तावेज जमा करने होंगे।

    चुनाव आयोग की अपील

    निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपने नाम की जांच करें और किसी भी त्रुटि को समय रहते सुधार लें, ताकि मतदान प्रक्रिया में कोई असुविधा न हो।

    Also Read : महिलाओं में डायबिटीज के शुरुआती लक्षण… जानें

    Bihar Assembly Elections Bihar Latest News Bihar news check draft voter list online like this Draft Voter List Election Commission Election Commission released new draft voter list in Bihar Voter List ड्राफ्ट वोटर लिस्ट ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को ऑनलाइन ऐसे चेक करें चेक निर्वाचन आयोग बिहार न्यूज बिहार में निर्वाचन आयोग ने जारी की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट बिहार लेटेस्ट न्यूज बिहार विधानसभा चुनाव वोटर लिस्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिग बॉस 19 का टीज़र जारी, इस दिन से शुरू होगा नया सीजन, ‘घरवालों की सरकार’ बनेगी खास थीम
    Next Article लातेहार में जंगली हाथियों का हमला, एक युवक की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.