Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 12:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक
    जामताड़ा

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJuly 30, 2025Updated:July 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : बुधवार को जिले के परिसदन सभागार में मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग, झारखण्ड, दीपिका पाण्डेय सिंह की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों के योजनाओं/कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया। इससे पूर्व मंत्री, दीपिका पाण्डेय सिंह के जामताड़ा आगमन पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

    बैठक के क्रम में माननीय मंत्री ने ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग की ओर से संचालित विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं में तय लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के साथ ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग के तहत संचालित योजनाओं का समय पर लोगों को लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, अबुआ आवास योजना, जेएसएलपीएस सहित अन्य संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण करने निर्देश दिया, कहा कि कोई समस्या हो तो हमें बताएं। वहीं मनरेगा के तहत सभी गांवों में 5 से ज्यादा योजनाओं को चलाएं साथ ही पुराने स्कीमों को क्लोज कर उसे बंद करें। जलछाजन से जुड़े कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जेएसएलपीएस की समीक्षा करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने फूलों की खेती को लेकर भी निर्देश दिया, ताकि लोगों को इसका लाभ मिले। वहीं अभियांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए जितने भी कनेक्टिविटी से टूटा है या नया जोड़ा जाना है वैसे पुल/कलभर्ट की नियमानुसार अनुशंसा को भेजें, कार्रवाई की जाएगी। वहीं संचालित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करें। इस मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस एवं अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति के रांची आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईजी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दी ब्रीफिंग
    Next Article 50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    Related Posts

    झारखंड

    लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 1, 2025
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

    August 1, 2025
    झारखंड

    मौत के बात भी नवजात को वेंटिलेटर पर रखने के मामले पर DC सख्त, बोले- दोषियों पर होगी…

    August 1, 2025
    Latest Posts

    लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 1, 2025

    श्रावणी मेला पूजा के लिए गंगाजल भरने गया युवक नदी में डूबा

    August 1, 2025

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

    August 1, 2025

    पटना AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, विधायक पर हमले का आरोप

    August 1, 2025

    मौत के बात भी नवजात को वेंटिलेटर पर रखने के मामले पर DC सख्त, बोले- दोषियों पर होगी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.