Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 3:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»काला हिरण मामले में सलमान की अपील पर 22 सितंबर को होगी सुनवाई…
    मनोरंजन

    काला हिरण मामले में सलमान की अपील पर 22 सितंबर को होगी सुनवाई…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जितने अपनी फिल्मों और दरियादिली के लिए मशहूर हैं, उतने ही अपने विवादों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इन्हीं में से एक है 1998 का बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामला, जो अब भी उनके जीवन का एक अहम कानूनी अध्याय बना हुआ है। एक बार फिर यह केस सुर्खियों में आ गया है, क्योंकि राजस्थान हाईकोर्ट ने इसकी अगली सुनवाई की तारीख 22 सितंबर तय की है।

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सोमवार 28 जुलाई 2025 को राजस्थान हाईकोर्ट ने सलमान खान द्वारा 2018 में ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई के लिए 22 सितंबर की तारीख तय की है। ट्रायल कोर्ट ने सलमान को दो काले हिरणों के शिकार का दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले को सलमान के वकीलों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। अब यह मामला जस्टिस मनोज कुमार गर्ग की बेंच में सुना जाएगा।

    इस मामले में सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम और स्थानीय निवासी दुष्यंत सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था। ट्रायल कोर्ट ने इन सभी को बरी कर दिया था, लेकिन राज्य सरकार ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी। अब इन दोनों अपीलों की संयुक्त सुनवाई होगी।

    यह मामला 1998 का है, जब फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान जोधपुर के कांकाणी गांव में दो काले हिरणों के शिकार का आरोप सलमान खान पर लगा था। 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए सजा सुनाई थी। अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया था। तकनीकी अड़चनों के कारण यह केस लगातार टलता रहा, और अब यह हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है।

    अब सबकी निगाहें 22 सितंबर पर टिकी हैं। देखना होगा कि सलमान को राहत मिलती है या यह मामला किसी नए मोड़ की ओर बढ़ता है।

    Blackbuck Case Bollywood News Celebrity Court Cases Dushyant Singh Hum Saath Saath Hain Indian Judiciary Jodhpur Legal News Neelam Rajasthan High Court Saif Ali Khan Salman Khan Sonali Bendre Tabu Wildlife Protection
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त
    Next Article टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग विवाद, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल…

    Related Posts

    मनोरंजन

    प्रकाश राज के बाद विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबाती पर पड़ी ED की रडार…

    July 30, 2025
    मनोरंजन

    एक्टर राजकुमार राव ने जालंधर कोर्ट में किया सरेंडर… जानें पूरा मामला

    July 30, 2025
    मनोरंजन

    ‘सैयारा’ में पहले सिद्धार्थ-कियारा होते, पर मौका मिला नए चेहरों को…

    July 29, 2025
    Latest Posts

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

    July 30, 2025

    राष्ट्रपति के रांची आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईजी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दी ब्रीफिंग

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.