Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 1:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»शिक्षकों का वेतन अटका, लापरवाह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी
    बिहार

    शिक्षकों का वेतन अटका, लापरवाह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी

    Sneha KumariBy Sneha KumariJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिक्षकों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। जिले के कई प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) वेतन बिल समय पर जमा नहीं कर रहे हैं, जिससे शिक्षकों का वेतन अटक गया है।

    इसको लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(स्थापना) इंद्र कुमार कर्ण ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि 24 घंटे के अंदर जवाब देना अनिवार्य है, वरना कार्रवाई तय है।

    जानकारी के अनुसार, पिछले छह महीने में पांच बार चेतावनी देने के बावजूद अधिकतर प्रखंडों ने वेतन बिल जमा नहीं किए हैं। हालांकि मुशहरी और मोतीपुर प्रखंड ने समय पर बिल जमा कर दिए हैं, लेकिन बाकी जगहों पर लापरवाही बनी हुई है। इसलिए इन दो प्रखंडों को छोड़कर बाकी सभी प्रखंडों का वेतन भुगतान रोकने का आदेश जारी कर दिया गया है।

    इंद्र कुमार कर्ण ने कहा कि यह स्थिति उच्च अधिकारियों के आदेश की अनदेखी और शिक्षकों के हितों के प्रति उदासीनता को दिखाती है। इधर, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के तिरहुत प्रभारी लखन लाल निषाद ने कहा कि सिर्फ वेतन रोकने से समाधान नहीं होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि जब तक वेतन वृद्धि पर रोक नहीं लगेगी, तब तक अधिकारी लापरवाही नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने प्रशासन से शिक्षकों को समय पर वेतन दिलाने और इस समस्या का स्थायी हल निकालने की अपील की है।

    यह मामला शिक्षा विभाग में अनुशासन और जवाबदेही की जरूरत को उजागर करता है। शिक्षकों को समय पर वेतन न मिलना न केवल उनके जीवन पर असर डालता है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।

    Also Read : चाकुलिया में 14 बेघरों को मिला अपना आशियाना, किया सामूहिक गृह प्रवेश

    Also Read :  नीतीश कैबिनेट की बैठक में 41 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, कई अहम फैसले लिए गए

    इंद्र कुमार कर्ण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी झारखंड शिक्षा समाचार तिरहुत प्रमंडल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रशासनिक लापरवाही प्राथमिक शिक्षा संकट बीईओ लापरवाही मुजफ्फरपुर शिक्षा विभाग मुशहरी प्रखंड मोतीपुर प्रखंड लखन लाल निषाद वेतन भुगतान में देरी शिक्षक वेतन बिल शिक्षक वेतन रोक शिक्षक वेतन संकट शिक्षक संघ शिक्षक हित शिक्षा गुणवत्ता प्रभावित शिक्षा विभाग कार्रवाई शिक्षा व्यवस्था संकट सरकारी स्कूल वेतन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाकुलिया में 14 बेघरों को मिला अपना आशियाना, किया सामूहिक गृह प्रवेश
    Next Article रांची में युवक पर जा’नलेवा ह’मला, गाड़ी में जबरन बैठाने की कोशिश

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बेगूसराय में NH-31 पर सरकारी गाड़ी डिवाइडर से टकराई, तीन बड़े अधिकारी घायल

    October 29, 2025
    बिहार

    प्रशांत किशोर पर भड़की AIMIM, ओवैसी को लेकर बयान पर जताई नाराजगी

    October 29, 2025
    बिहार

    छठ का प्रसाद देकर लौट रहा था साढू के घर से, रस्ते में हो गया…

    October 29, 2025
    Latest Posts

    दिवंगत अभिनेता सतीश शाह के लिए पद्मश्री अवॉर्ड की अपील

    October 29, 2025

    चाईबासा में सड़क अवरोध हटाकर यातायात सामान्य

    October 29, 2025

    सोना-चांदी की कीमतों में आज उछाल, MCX पर सोना 119,890 और चांदी 145,271 रुपये

    October 29, 2025

    नहर में डूबे किशोर का श’व 36 घंटे बाद बरामद

    October 29, 2025

    बेगूसराय में NH-31 पर सरकारी गाड़ी डिवाइडर से टकराई, तीन बड़े अधिकारी घायल

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.