Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 1:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, फिडे महिला वर्ल्ड कप जीतकर बनीं विश्व चैंपियन
    देश

    दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, फिडे महिला वर्ल्ड कप जीतकर बनीं विश्व चैंपियन

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने शतरंज की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने फिडे महिला वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में उन्होंने हमवतन और दिग्गज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी को टाईब्रेक में 2.5-1.5 से हराया।

    फाइनल के दोनों क्लासिकल मुकाबले ड्रॉ रहे, जिसके बाद मुकाबला टाईब्रेक में पहुंचा। यहां दिव्या ने बेहतरीन रणनीति के दम पर हम्पी को पछाड़ दिया। मैच के बाद हम्पी ने स्वीकार किया कि 12वीं चाल के बाद उन्हें खेल की दिशा समझ नहीं आ रही थी। अंततः 54वीं चाल में दिव्या ने निर्णायक बढ़त बनाई, जिससे हम्पी को हार स्वीकार करनी पड़ी।

    इस ऐतिहासिक जीत के साथ दिव्या न केवल विश्व चैंपियन बनीं, बल्कि भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गईं। टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने कई शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ियों को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया।

    खिताबी जीत के बाद दिव्या अपने आंसू रोक नहीं सकीं। मां से गले मिलते ही वे भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस जीत के लिए दिव्या को करीब 42 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

    दिव्या की यह जीत भारत के लिए गर्व का क्षण है और देश की उभरती प्रतिभाओं को एक नई प्रेरणा देती है।

    Also read: पटमदा में फूड पॉइजनिंग से पांच छात्राएं बीमार, एमजीएम अस्पताल में भर्ती…

    Chess Championship Chess India Divya Deshmukh Divya Deshmukh Wins FIDE Women’s World Cup FIDE World Cup 2025 India Chess Indian Sports Inspirational Women Koneru Humpy Sports news Women Grandmaster
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआमिर खान के घर 25 आईपीएस अधिकारियों की अचानक मौजूदगी से मचा हड़कंप, टीम भी अनजान…
    Next Article एयर इंडिया हादसा: मां ने अपनी त्वचा दान कर बचाई 8 माह के बेटे की जान…

    Related Posts

    कारोबार

    सोना-चांदी की कीमतों में आज उछाल, MCX पर गोल्ड 119,890 और सिल्वर 145,271 रुपये

    October 29, 2025
    देश

    J&K में हट सकता है महिलाओं के रात में काम करने पर प्रतिबंध, विधेयक पेश

    October 29, 2025
    देश

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

    October 29, 2025
    Latest Posts

    सर्दियों में सरसों का तेल: फायदे के साथ ध्यान रखें सावधानियां

    October 29, 2025

    एक नवंबर को होगा देवउठनी एकादशी, जानें व्रत और पूजा विधि

    October 29, 2025

    जामताड़ा के दिवंगत DTO प्रवीण चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि, DC-SP ने किया नमन

    October 29, 2025

    दिवंगत अभिनेता सतीश शाह के लिए पद्मश्री अवॉर्ड की अपील

    October 29, 2025

    चाईबासा में सामान्य हुआ यातायात, लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलनकारियों ने किया था जाम

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.