Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»आमिर खान के घर 25 आईपीएस अधिकारियों की अचानक मौजूदगी से मचा हड़कंप, टीम भी अनजान…
    मनोरंजन

    आमिर खान के घर 25 आईपीएस अधिकारियों की अचानक मौजूदगी से मचा हड़कंप, टीम भी अनजान…

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनके घर के बाहर अचानक पुलिस अधिकारियों की भारी मौजूदगी है। शनिवार को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके आवास के बाहर करीब 25 आईपीएस अधिकारियों को देखा गया। साथ ही, पुलिस की कई गाड़ियां और एक बस भी वहां मौजूद थीं। यह नजारा कैमरे में कैद होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे फैंस और आम लोग हैरान रह गए।

    जब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आमिर खान की टीम से संपर्क किया गया, तो उन्होंने भी हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें अभी तक इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। टीम ने बताया, “हम खुद आमिर से बात कर रहे हैं और अभी तक समझ नहीं पाए हैं कि अधिकारी किस मकसद से आए थे।”

    इस घटना को लेकर न तो आमिर खान की ओर से और न ही मुंबई पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। ऐसे में ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि यह कोई सुरक्षा बैठक थी, किसी फिल्म की तैयारी का हिस्सा था या किसी सामाजिक अभियान से जुड़ा मामला।

    हाल ही में आमिर खान फिल्म सितारे ज़मीन पर को लेकर सुर्खियों में थे। आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ जिनिलिया डिसूजा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने रिलीज के एक महीने के भीतर ही लगभग 165 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

    इसके अलावा, खबरें हैं कि आमिर जल्द ही राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली दादा साहब फाल्के की बायोपिक में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    फिलहाल, आमिर खान के घर इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों के आने का कारण रहस्य बना हुआ है। जब तक इसकी सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक सोशल मीडिया और मीडिया जगत में अटकलों का दौर जारी रहेगा।

    *Sitare Zameen Par* Aamir Khan Aamir Khan House Bandra Bollywood controversy Bollywood News Celebrity News Dadasaheb Phalke Biopic Geniila D’Souza IPS officers Mumbai Police Mystery Visit Police raid Rajkumar Hirani social media viral
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की बेटी निशा आनंद ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर लहराया परचम…
    Next Article दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, फिडे महिला वर्ल्ड कप जीतकर बनीं विश्व चैंपियन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.