Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»भारतीय क्रिकेट टीम को झटका : ऋषभ पंत पांचवें टेस्ट से बाहर, नारायण जगदीशन को मिली जगह
    खेल-सिनेमा

    भारतीय क्रिकेट टीम को झटका : ऋषभ पंत पांचवें टेस्ट से बाहर, नारायण जगदीशन को मिली जगह

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टेस्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के कारण अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बता दें कि मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट के दौरान उनके दाहिने पैर में चोट लगी थी। उनकी जगह टीम में तमिलनाडु के विकेटकीपर-बल्लेबाज नारायण जगदीशन को शामिल किया गया है। इसकी पुष्टि खुद BCCI  ने की है, BCCI ने बीती देर रात पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।

    🚨 𝗦𝗾𝘂𝗮𝗱 𝗨𝗽𝗱𝗮𝘁𝗲 🚨

    Rishabh Pant ruled out of fifth Test due to injury; N Jagadeesan named replacement.

    All The Details 🔽 #TeamIndia | #ENGvIND

    — BCCI (@BCCI) July 27, 2025

    नारायण जगदीशन का शानदार घरेलू रिकॉर्ड

    29 वर्षीय नारायण जगदीशन ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। 2023-24 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 13 पारियों में 74.18 की औसत से 816 रन बनाए, जबकि 2024-25 सीजन में 13 पारियों में 56.16 की औसत से 674 रन बनाए, जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 2016 में डेब्यू करने वाले जगदीशन ने 79 पारियों में 47.50 की औसत से 3373 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 321 रन है। जगदीशन ध्रुव जुरेल के बैकअप के रूप में पांचवें टेस्ट में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

    गौतम गंभीर ने की पंत की तारीफ

    हेड कोच गौतम गंभीर ने पंत के समर्पण की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “टूटे पैर के साथ बल्लेबाजी करने के लिए पंत की जितनी तारीफ की जाए, कम है। यह बहुत कम लोग कर पाते हैं। उनकी फॉर्म को देखते हुए यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ठीक होकर वापसी करेंगे। वह टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं।”

    जगदीशन मंगलवार तक टीम से जुड़ेंगे

    जगदीशन को रविवार सुबह वीजा मिल गया है और वह मंगलवार तक लंदन में भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे। पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, एन जगदीसन (विकेटकीपर)।

    Also Read : बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का कल होगा भव्य लोकार्पण, 15 देशों से बौद्ध धर्मावलंबी होंगे शामिल

    BCCI BCCI Announcement Narayan Jagadeesan gets place Rishabh Pant Shock to Indian cricket team: Rishabh Pant out of fifth Test Tamil Nadu wicketkeeper-batsman Narayan Jagadeesan Test Match ऋषभ पंत टेस्ट मैच तमिलनाडु के विकेटकीपर-बल्लेबाज नारायण जगदीशन नारायण जगदीशन को मिली जगह भारतीय क्रिकेट टीम को झटका : ऋषभ पंत पांचवें टेस्ट से बाहर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का कल होगा भव्य लोकार्पण, 15 देशों के बौद्ध धर्मावलंबी होंगे शामिल
    Next Article JMM नेता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.