Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Sep, 2025 ♦ 3:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार विस में मानसून सत्र का दूसरा दिन चढ़ा हंगामे की भेंट, SIR पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
    बिहार

    बिहार विस में मानसून सत्र का दूसरा दिन चढ़ा हंगामे की भेंट, SIR पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 22, 2025Updated:July 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन भी विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। पहली और दूसरी पाली में विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया और सदन में चर्चा की मांग की।

    लंच ब्रेक के बाद सदन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मतदाता पुनरीक्षण के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा, “यह विषय बिहार के वोटरों से जुड़ा है, जो हमें चुनकर यहां भेजते हैं। बिहार लोकतंत्र की जननी है, लेकिन यहां लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश हो रही है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।” तेजस्वी ने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि इस गंभीर मुद्दे पर सदन में चर्चा कराई जाए और कार्य मंत्रणा की बैठक बुलाई जाए। उन्होंने विशेष रूप से SIR (विशेष मतदाता पुनरीक्षण) पर चर्चा की मांग की।

    तेजस्वी ने कहा, “अगर वोटरों के नाम ही मतदाता सूची से कट जाएंगे, तो लोकतंत्र का क्या अर्थ रह जाएगा? यह सदन लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है। अगर हम यहां वोटरों के हित में चर्चा नहीं करेंगे, तो इस मंदिर का महत्व क्या रह जाएगा?”

    वहीं, तेजस्वी की बात का जवाब देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्षी विधायकों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया था, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, “सदन में इस तरह का प्रदर्शन गलत है। जो भी बात कहनी हो, उसे शांतिपूर्ण तरीके से रखें।”

    विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। मतदाता पुनरीक्षण के मुद्दे पर विपक्ष का रुख स्पष्ट है कि वे इस मामले में कोई समझौता नहीं करेंगे और सदन में इस पर विस्तृत चर्चा चाहते हैं। उधर, सत्ता पक्ष ने भी इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा विधानसभा में और गर्माने की संभावना है।

    Also Read : अदाणी फॉउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर में 105 लोगों की हुई निशुल्क जांच 

    opposition protested strongly against SIR opposition protested strongly on voter revision SIR पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन The second day of the monsoon session in Bihar assembly was marred by uproar बिहार विधानसभा में मानसून सत्र का दूसरा दिन हंगामे की भेंट बिहार विस में मानसून सत्र का दूसरा दिन चढ़ा हंगामे की भेंट मतदाता पुनरीक्षण पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोदी शासन में जो मन की बात सुनेगा, वही “कुर्सी” पर रहेगा : कैलाश यादव
    Next Article सफेद कपड़ों में बिहार विधानमंडल पहुंचे तेज प्रताप, बोले- काला कुर्ता हम शनिचर को पहनते हैं…

    Related Posts

    बिहार

    CM नीतीश के शिवहर दौरे की तैयारी तेज, DM ने लिया जायजा

    September 7, 2025
    बिहार

    गंगा नदी में नहाते समय दो सगी बहनें डूबीं, तलाश जारी

    September 7, 2025
    ट्रेंडिंग

    10-11 सितंबर को सीएम नीतीश करेंगे पूर्णिया का दौरा… जानें क्यों

    September 7, 2025
    Latest Posts

    रातू में दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने मा’री गोली, एक की मौ’त, दूसरे की हालत गंभीर

    September 7, 2025

    FJCCI चुनाव के लिए टीम तुलसी पटेल ने गिरिडीह चेंबर से मांगा समर्थन

    September 7, 2025

    FJCCI चुनाव के लिए टीम आदित्य मल्होत्रा के 22 सदस्यों ने किया नामांकन

    September 7, 2025

    चालान मध्य प्रदेश का, खनिज लोडिंग पलामू से… हेमंत सरकार को करोड़ों का नुकसान

    September 7, 2025

    हजारीबाग में 12 अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 60 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    September 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.