Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौ’त, गुस्साए ग्रामीणों ने कार में लगाई आ’ग
    बिहार

    तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौ’त, गुस्साए ग्रामीणों ने कार में लगाई आ’ग

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Katihar : तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त करीब 35 साल की रानी देवी के तौर पर की गई है। घटना मंगलवार को कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र के पवई पंचायत अंतर्गत पवई चौक के पास से सामने आई है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी।

    ग्रामीणों ने NH-31 को किया जाम

    हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया और टक्कर मारने वाली कार को आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने NH-31 को जाम कर दिया, जिससे करीब दो किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूल वैन, एंबुलेंस, ट्रक और यात्री बसें घंटों जाम में फंसी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रानी देवी कोढ़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी फुचूल शाह की पत्नी है। उनके पीछे दो छोटे बेटे हैं। इस घटना ने उनके परिवार में कोहराम मचा दिया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोढ़ा थाना के साथ-साथ कोलासी, पोठिया और फलका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटवाकर यातायात को सामान्य किया।

    स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग

    घटना की सूचना पर कटिहार के DDC भी मौके पर पहुंचे, लेकिन आक्रोशित भीड़ को देखकर बिना कोई संवाद किए लौट गए, जिससे ग्रामीणों में और नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। मिली जानकारी के अनुसार जिस कार से हादसा हुआ, वह यूनियन बैंक के एक कर्मी की बताई जा रही है। हादसे के बाद कार में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। मृतका की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

    Also Read : दो साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी चाचा गिरफ्तार

    angry villagers set the car on fire Bihar incident Katihar Kodha police station Local News mishap Pawai Chowk Pawai Panchayat police investigation Road Accident sensational incident traffic accident Tuesday Woman dies after being hit by a speeding car कटिहार कोढ़ा थाना गुस्साए ग्रामीणों ने कार में लगाई आग ट्रैफिक एक्सीडेंट तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत दुर्घटना पवई चौक पवई पंचायत पुलिस जांच बिहार मंगलवार सड़क हादसा सनसनीखेज घटना स्थानीय खबर हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की बेटी ने रचा इतिहास, बिना कंप्यूटर साइंस पढ़े बन गयी गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर
    Next Article बिहार के दो युवक पलामू में देसी कट्टा और गो’ली के साथ गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.