Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पटरी पर धीरे-धीरे लौटने लगी है बिहारी प्रवासी मजदूरों की जिंदगी
    जोहार ब्रेकिंग

    पटरी पर धीरे-धीरे लौटने लगी है बिहारी प्रवासी मजदूरों की जिंदगी

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। वैशाली के रहने वाले सूरज कुमार उन आठ लोगों के एक समूह में शामिल थे, जो राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की खातिर जय प्रकाश नारायण इंटरनेशल एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे। शनिवार को आईएएनएस के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में जहां काम करते हैं, वहां से उन्हें और बाकी सदस्यों को हवाई टिकट भेजा गया है ताकि वह यहां आकर दोबारा अपना काम शुरू कर सकें, जो कोरोनावायरस महामारी के चलते पिछले कुछ समय से रूका हुआ था।

    सूरज ने कहा, “हम लोगों को निमार्णाधीन आवासीय और कमर्शियल बिल्डिंग में मार्वल पत्थर बिठाने का काम आता है। दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इसलिए अब हमारे ठेकेदार को काम शुरू कराने के लिए हमारी मदद चाहिए। अभी कुछ ही ट्रेनें चल रही हैं, इस वजह से हमें हवाई टिकट भेजे गए हैं और तीन महीने की अग्रिम सैलरी भी दी गई है।”

    समूह के एक और सदस्य राम महतो कहते हैं, “मार्च में जब लॉकडाउन लगाया था, वह अनुभव हमारे लिए काफी दर्दनाक था। हम दिल्ली में आनंद विहार बस टर्मिनल तक पहुंचने के लिए 35 किमी पैदल चले थे। फिर हम किसी तरह लखनऊ जाने वाली यूपी के एक रोडवेज बस में सवार हुए और दोबारा तीन दिन तक इंतजार करने के बाद वैशाली में अपने गांव तक पहुंचने के लिए हमने गोरखपुर, छपरा और अन्य जिलों में से होकर 650 किलोमीटर पैदल चलने का फैसला किया।”

    वह आगे कहते हैं, “जून में जब पहली दफा अनलॉक की प्रक्रिया का ऐलान किया गया, तभी से हम नौकरी की तलाश में जुट गए थे। काम की तलाश में हम पटना और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में भी गए। हमें मार्वल बिठाने का काम आता है, लेकिन बावजूद इसके हम मजदूरी तक करने को तैयार हो गए थे, पर काम नहीं मिला।”

    इन्हीं में से एक सुनील कुमार कहते हैं, “हमारा किस्मत अच्छा है कि ठेकेदार ने हमसे खुद संपर्क किया है और टिकट भी भेजे हैं। एक इंसान के लिए 6,500 रुपये का टिकट खरीदना हमारे बस की बात नहीं है।”

    इस तस्वीर से साफ है कि बिहार के प्रवासी मजदूर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे कई अन्य राज्यों में लौटने लगे हैं और यह अब राज्य के विपक्षी दलों के लिए एक चुनावी मुद्दा बन गया है।

    विपक्ष के नेता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने रोजगार बढ़ाने में विफलता के चलते नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा है।

    जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने शुक्रवार को इसी मुद्दे पर जदयू-भाजपा के गठबंधन वाली सरकार की आलोचना की।

    Bihar news laborers Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांचीः अटल स्मृति वेंडर मार्केट में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का हुआ सौंदर्यीकरण
    Next Article राममंदिर की नींव के लिए अगले सप्ताह शुरू हो सकती है खुदाई, चार दिन में पास हो जाएगा नक्शा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.