Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मानव तस्करी पर आरपीएफ मूरी की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, छह नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू
    झारखंड

    मानव तस्करी पर आरपीएफ मूरी की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, छह नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2025Updated:July 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: आरपीएफ मूरी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मानव तस्करों को पकड़ा और छह नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया। यह कार्रवाई 13 जुलाई 2025 को मूरी रेलवे स्टेशन पर हुई।

    यह अभियान आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के आदेश पर चलाया गया। पोस्ट कमांडर संजीव कुमार और उनकी टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर जांच के दौरान दो संदिग्ध लोगों को छह लड़कियों के साथ पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बिरेंद्र बेदिया (26) और जीतेंद्र बेदिया (24) बताए। दोनों रांची जिले के डिमरा गांव के रहने वाले हैं।

    उन्होंने कबूल किया कि ये लड़कियों को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा ले जाकर काम दिलाने का झांसा दे रहे थे। सभी लड़कियां 15 से 17 साल की हैं।

    उनके पास से सात आधार कार्ड, चार टिकट, एक पैन कार्ड, दो मोबाइल फोन और ₹22,300 रुपये नकद मिले। मोबाइल में कई संदिग्ध नंबर और दस्तावेज भी पाए गए। पूछताछ में यह भी पता चला कि यह काम बिरेंद्र की बहन संगीता कुमारी के कहने पर किया जा रहा था।

    पकड़े गए दोनों आरोपियों और लड़कियों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी मूरी के हवाले कर दिया गया। इस मामले में जीआरपी मूरी ने केस दर्ज कर लिया है।

    इस पूरी कार्रवाई में आरपीएफ मूरी और सीआईबी यूनिट रांची की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

    Also read:जमशेदपुर में पड़ोसियों के बीच मारपीट, पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार…

    Also read:गिरिडीह में अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, तीन हुए गिरफ्तार…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑटो चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल…
    Next Article लंदन में अहमदाबाद जैसी घटना , टेकऑफ के कुछ पल बाद प्लेन क्रैश

    Related Posts

    गुमला

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026
    गिरिडीह

    गिरिडीह : कांडों के निष्पादन में ढिलाई, तीन थाना प्रभारियों को एसपी ने किया शोकॉज

    June 13, 2026
    झारखंड

    रांची को भोपाल-गांधीनगर से जोड़ने की पहल, प्रधानमंत्री से सीधी ट्रेन चलाने की अपील

    June 13, 2026
    Latest Posts

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026

    गिरिडीह : कांडों के निष्पादन में ढिलाई, तीन थाना प्रभारियों को एसपी ने किया शोकॉज

    June 13, 2026

    रांची को भोपाल-गांधीनगर से जोड़ने की पहल, प्रधानमंत्री से सीधी ट्रेन चलाने की अपील

    June 13, 2026

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    June 13, 2026

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.