Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»लंदन में अहमदाबाद जैसी घटना , टेकऑफ के कुछ पल बाद प्लेन क्रैश
    देश

    लंदन में अहमदाबाद जैसी घटना , टेकऑफ के कुछ पल बाद प्लेन क्रैश

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : रविवार को लंदन साउथेंड एयरपोर्ट पर एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से अफरातफरी मच गई। विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, कुछ ही सेकंड बाद वह बाईं ओर तेजी से झुक गया और उलटकर सीधे ज़मीन से टकरा गया। टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और आग का बड़ा गोला और काला धुआं आसमान में उठता दिखाई दिया।

    प्रत्यक्षदर्शी जॉन जॉनसन, जो अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर मौजूद थे, ने बताया, “विमान ने उड़ान भरी और 3-4 सेकंड बाद ही वह तेज़ी से बाईं ओर झुकने लगा। फिर अचानक उलटकर सिर के बल ज़मीन पर गिरा। इसके बाद एक बड़ा धमाका और आग का गोला दिखा।”

    हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट की फायर सर्विस ने मोर्चा संभाल लिया। दो दमकल गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस, एम्बुलेंस और स्थानीय दमकल विभाग भी मौके पर पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में क्रैश साइट से उठती भीषण आग और धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा है।

    एसेक्स पुलिस के मुताबिक, उन्हें स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4 बजे इस “गंभीर घटना” की सूचना मिली। पुलिस ने पास के गोल्फ क्लब और रग्बी क्लब को एहतियातन खाली करवा दिया।

    एयरपोर्ट प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि यह एक “सीरियस इंसिडेंट” है, जिसमें एक जनरल एविएशन विमान शामिल है। विमान की लंबाई करीब 12 मीटर (39 फीट) बताई गई है।

    फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान कहां जा रहा था और उसमें कितने लोग सवार थे। पुलिस और अन्य आपात सेवाएं कई घंटों तक राहत और जांच कार्य में जुटी रहीं।

    स्थानीय सांसद डेविड बर्टन-सैम्पसन ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के पास न जाएं और आपात सेवाओं को अपना काम करने दें। उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं।”

    एयरपोर्ट वेबसाइट के मुताबिक, रविवार दोपहर की चार फ्लाइट्स हादसे के बाद रद्द कर दी गईं। जांच एजेंसियां हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

    Ahmedabad Aircraft Accident airport flights cancelled aviation incident aviation news emergency services rush to scene fire breaks out investigation underway London news London's Southend Airport plane crash plane accident small aircraft crashes Southend Airport incident UK aviation incident UK news UK plane crash
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमानव तस्करी पर आरपीएफ मूरी की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, छह नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 14 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.