Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Oct, 2025 ♦ 10:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पहली बारिश में ही अंडरपास की दीवारों से निकला पानी
    झारखंड

    पहली बारिश में ही अंडरपास की दीवारों से निकला पानी

    Sneha KumariBy Sneha KumariJuly 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अंडरपास
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद जिले के बाघमारा में खानूडीह स्टेशन के पास स्थित तेलोटॉड अंडरपास पहली ही बारिश में अपनी कमजोर गुणवत्ता की पोल खोल रहा है। करीब छह महीने पहले करोड़ों रुपये की लागत से बना यह अंडरपास शुक्रवार को हुई बारिश में जगह-जगह से पानी टपकाने लगा। दीवारों से फव्वारे की तरह पानी निकलता देख लोग हैरान रह गए।

    स्थानीय लोगों ने मजाक में इसे सावन की पहली बारिश में शिव मंदिर से निकली बाबा की जटा की धार बताया, तो कुछ लोग इसमें हाथ धोते नजर आए। लेकिन इस नजारे के पीछे बड़ी लापरवाही और खतरे की आहट छिपी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंडरपास की कमजोर स्थिति कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इस पर राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें गुजरती हैं और नीचे से हजारों वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए आद्रा रेल मंडल के डीआरयूसी सदस्य व सांसद प्रतिनिधि विजय शर्मा ने रेलवे अधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी को भी इस स्थिति से अवगत कराया है और जल्द मरम्मत की मांग की है।

    गौरतलब है कि यह अंडरपास उस स्थान पर बना है, जहां पहले गर्म पानी का एक प्राकृतिक झरना था। अब जनता सवाल उठा रही है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी ऐसा निर्माण क्यों हुआ, जो पहली ही बारिश में नाकाम साबित हो गया। यह न केवल पैसों की बर्बादी है, बल्कि आमजन की सुरक्षा के लिए भी खतरा है।

    Also Read : मजदूर नेता मिथिलेश सिंह का दामोदर नदी के तट पर आज होगा अंतिम संस्कार

     

    Baghmara Dhanbad Jharkhand news Khanudih station Poor Construction Railway construction Railway negligence underpass Underpass leakage in rain Vijay Sharma waterlogging अंडरपास खानूडीह स्टेशन जलजमाव झारखंड खबर धनबाद बाघमारा बारिश में अंडरपास लीकेज रेलवे निर्माण रेलवे लापरवाही विजय शर्मा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमराठा मिलिट्री लैंडस्केप को UNESCO विश्व धरोहर सूची में मिली जगह, PM ने दी बधाई
    Next Article श्रावणी मेला 2025 : DC ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 1297 लोग पकड़े गए

    October 11, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, लातेहार में सबसे कम तापमान दर्ज

    October 11, 2025
    चाईबासा

    आईईडी ब्लास्ट में घायल हेड कांस्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद, नक्सलियों ने किया था ब्लास्ट

    October 11, 2025
    Latest Posts

    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी ग्रुप के CFO अशोक पाल की गिरफ्तारी

    October 11, 2025

    प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 42,000 करोड़ की कृषि परियोजनाओं की शुरुआत, किसानों से करेंगे संवाद

    October 11, 2025

    झारखंड में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 1297 लोग पकड़े गए

    October 11, 2025

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, लातेहार में सबसे कम तापमान दर्ज

    October 11, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 11 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.