Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»श्रावणी मेला 2025 : DC ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2025 : DC ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्रावणी मेला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2025 की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। मेला के पहले दिन DC  नमन प्रियेश लकड़ा ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बरमसिया, परमेश्वर दयाल रोड, बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक और नेहरू पार्क समेत विभिन्न स्थानों पर की गई तैयारियों की बारीकी से जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान DC ने रूटलाइन में बने प्रशासनिक शिविर, ट्रैफिक ओपी, स्वास्थ्य केंद्र, बिजली व्यवस्था, सूचना केंद्र, शौचालय, होल्डिंग प्वाइंट और पर्यटन केंद्र जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इन सभी स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने और चौबीसों घंटे सक्रिय टीमों को तैनात करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने पेयजल आपूर्ति और शौचालयों की साफ-सफाई को प्राथमिकता देने की बात कही। गर्मी को देखते हुए उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को रूटलाइन में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    DC लकड़ा ने बाबा मंदिर परिसर, क्यू-कॉम्प्लेक्स, तिवारी चौक, जलसार पार्क आदि क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में व्यवस्था ऐसी हो कि एक महीने तक चलने वाले इस आयोजन में किसी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो।

    Also Read : पहली बारिश में ही अंडरपास की दीवारों से निकला पानी

    administrative inspection Baba Baidyanath Dham Cleanliness Arrangements Deoghar District Administration Deoghar Mela Deputy Commissioner Inspection Devotee Facility Drinking Water Supply Fair Arrangements Jharkhand news Kanwar Yatra Kanwaria Seva Naman Priyash Lakra Q Complex Religious Yatra Security Arrangements Shravani Mela 2025 Shravani Month Toilet Arrangements Water Offering Arrangements उपायुक्त निरीक्षण कांवर यात्रा कांवरिया सेवा क्यू कॉम्प्लेक्स जलार्पण व्यवस्था झारखंड समाचार देवघर जिला प्रशासन देवघर मेला धार्मिक यात्रा नमन प्रियेश लकड़ा पेयजल आपूर्ति प्रशासनिक निरीक्षण बाबा बैद्यनाथधाम मेला व्यवस्था शौचालय व्यवस्था श्रद्धालु सुविधा श्रावणी मास श्रावणी मेला 2025 साफ-सफाई व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपहली बारिश में ही अंडरपास की दीवारों से निकला पानी
    Next Article नेपाल बॉर्डर पर खाद तस्करों और SSB जवानों के बीच हिंसक झड़प, 4 जवान घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026
    झारखंड

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.