Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मजदूर नेता मिथिलेश सिंह का दामोदर नदी के तट पर आज होगा अंतिम संस्कार
    झारखंड

    मजदूर नेता मिथिलेश सिंह का दामोदर नदी के तट पर आज होगा अंतिम संस्कार

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2025Updated:July 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मिथिलेश सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भाकपा माले के केंद्रीय स्टेयरिंग कमेटी सदस्य एवं बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह सीटू के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश सिंह का अंतिम संस्कार आज होगा। अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे गिद्दी के दामोदर नदी के तट पर किया जाएगा। बता दें कि उनका निधन बीते कल यानी 11 जुलाई को हुआ था।  वे 11 जुलाई को डायलिसिस कराने प्राइम अस्पताल कैथा रामगढ़ जा रहे थे। रांची रोड पर अपने परिजन के घर से निकलने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से रामगढ़ और कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

    मजदूर आंदोलन के मशहूर नेता थे मिथिलेश सिंह

    मिथिलेश सिंह बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी थे। 1973-74 में हेसालौंग की निजी माइंस में काम के लिए झारखंड आए। 1975 के आपातकाल में उन्हें गिरफ्तार कर लगभग 22 महीने हजारीबाग जेल में पूर्व सांसद एके राय के साथ रखा गया। जेल से रिहाई के बाद उन्होंने गिद्दी क्षेत्र में मजदूर संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाई। करीब पांच दशक तक वे मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते रहे।

    रैलीगढ़ा कांड और मजदूरों के लिए आंदोलन

    मिथिलेश सिंह रैलीगढ़ा कांड के बाद चर्चा में आए और मांडू व बड़कागांव विधानसभा से चुनाव भी लड़े। उन्होंने असंगठित मजदूरों को स्थायीकरण दिलाने के लिए लंबा संघर्ष किया। जेपी आंदोलनकारी के रूप में भी पहचाने जाते थे। मासस के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और भाकपा माले में विलय में भी उनकी अहम भूमिका रही।

    Also Read : श्रावणी मेले के लिए रांची-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का नया टाइम टेबल जारी

    Also Read :  बेकाबू होकर नहर में पलटी कार, तीन की मौ’त, दो जख्मी

    Aurangabad Barkagaon Bihar Colliery Workers Union CITU CPI (ML) CPI ML leader death Damodar River funeral Giddi Hazaribagh jail jharkhand JP movement labor leader Labor Movement labor rights Leftist politics Mandu Mithilesh Singh political death Rallygarha incident Ramgarh red flag unorganized labor अंतिम संस्कार असंगठित मजदूर औरंगाबाद गिद्दी जेपी आंदोलन झारखंड दामोदर नदी बड़कागांव बिहार कोलियरी कामगार यूनियन भाकपा माले भाकपा माले नेता निधन मजदूर अधिकार मजदूर आंदोलन मजदूर नेता मांडू मिथिलेश सिंह राजनीतिक निधन रामगढ़ रैलीगढ़ा कांड लाल झंडा वामपंथी राजनीति सीटू हजारीबाग जेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के ये चार शहर देश के टॉप 10 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल… जानें
    Next Article मराठा मिलिट्री लैंडस्केप को UNESCO विश्व धरोहर सूची में मिली जगह, PM ने दी बधाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.