Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»श्रावणी मेले के लिए रांची-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का नया टाइम टेबल जारी
    झारखंड

    श्रावणी मेले के लिए रांची-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का नया टाइम टेबल जारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्रावणी मेले
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने रांची और भागलपुर के बीच चलने वाली श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी, मार्ग, परिचालन दिवस और ट्रेन संख्या में बदलाव किया है। यह नई व्यवस्था 12 जुलाई 2025 से लागू होकर 12 अगस्त 2025 तक प्रभावी रहेगी।

    रांची से भागलपुर जाने वाली ट्रेन – 08610

    रांची से भागलपुर के लिए अब ट्रेन संख्या 08610 के अंतर्गत स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन हर शनिवार और सोमवार को रांची से रवाना होगी। कुल 10 फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन रांची से रात 11:00 बजे चलेगी और मूरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह, किउल तथा सुल्तानगंज होते हुए दोपहर 1:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

    भागलपुर से रांची वापसी – 08689

    भागलपुर से रांची के लिए वापसी ट्रेन संख्या 08689 चलाई जाएगी। यह ट्रेन 13 जुलाई से 12 अगस्त तक हर रविवार और मंगलवार को भागलपुर से रवाना होगी। कुल 10 फेरे होंगे। यह ट्रेन भागलपुर से दोपहर 1:50 बजे रवाना होकर देवघर, जसीडीह, किउल, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना और मूरी होते हुए रांची अगली सुबह 5:45 बजे पहुंचेगी।

    कोच संरचना और यात्री सुविधा

    इस विशेष ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआरडी (लगेज सह गार्ड कोच), 3 सामान्य श्रेणी कोच और 9 स्लीपर क्लास कोच शामिल हैं।

    रेलवे की अपील

    रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले संबंधित स्टेशन या आधिकारिक पोर्टल से ट्रेन के समय और उपलब्धता की पुष्टि कर लें। यह विशेष ट्रेन श्रावणी मेला की भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

    Also Read :  अहमदाबाद विमान हादसा : AAIB की शुरुआती रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दोनों इंजन अचानक बंद होने से हुआ हादसा

    Barkakana Bhagalpur Bhagalpur to Ranchi Train Bihar Bokaro Steel City Deoghar Dhanbad Hazaribagh Town indian railway Jasidih jharkhand Kiul Koderma Muri Railway News railway time table Railway Update ranchi Ranchi to Bhagalpur Train Shravani Mela Shravani Mela Train special train Sultanganj Train for Pilgrims Train No 08610 Train No 08689 Train Time Table इंडियन रेलवे किउल कोडरमा जसीडीह झारखंड ट्रेन टाइम टेबल ट्रेन संख्या 08610 ट्रेन संख्या 08689 देवघर धनबाद बरकाकाना बिहार बोकारो स्टील सिटी भागलपुर भागलपुर से रांची ट्रेन मूरी रांची रांची से भागलपुर ट्रेन रेलवे अपडेट रेलवे समय सारणी रेलवे समाचार श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन श्रावणी मेला श्रावणी मेला ट्रेन सुल्तानगंज स्पेशल ट्रेन हजारीबाग टाउन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेकाबू होकर नहर में पलटी कार, तीन की मौ’त, दो जख्मी
    Next Article बिहार के ये चार शहर देश के टॉप 10 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल… जानें

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.