Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Oct, 2025 ♦ 12:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मा’री टक्कर, मौके पर तोड़ा दम
    ट्रेंडिंग

    तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मा’री टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 11, 2025Updated:July 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamui : मलयपुर स्थित पत्नेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे एक युवक का सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय जगदीश साह के बेटे अमर साह (40) के तौर पर की गई है। घटना आज यानी शुक्रवार तड़के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के पतोना चौक से सामने आई है।

    स्थानीय लोगों ने की मदद

    मिली जानकारी के अनुसार अमर साह अपनी बीवी के साथ मलयपुर स्थित पत्नेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए थे। पूजा के बाद लौटते समय वे पतोना चौक के पास सड़क किनारे सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने अमर साह को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे बेतरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    अमर पहले से किडनी की बीमारी के शिकार थे

    मृतक के भाई और खैरमा गांव के वार्ड नंबर 1 के मुखिया सिकंदर साह उर्फ मुची ने मीडिया को बताया, “मेरा छोटा भाई अमर अपनी पत्नी के साथ मंदिर में पूजा करने गया था। लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसकी मृत्यु की पुष्टि की।” परिजनों ने बताया कि अमर साह पहले से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका नियमित डायलिसिस चल रहा था, जिसके कारण उनकी सेहत पहले से नाजुक थी। इस हादसे ने उनकी स्थिति को और गंभीर कर दिया।

    अज्ञात वाहन की तलाश जारी

    हादसे के बाद मृतक की बीवी और परिवार सदमे में हैं। मलयपुर थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बॉडी को कब्जे में लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश और हादसे की जांच जारी है।

    Also Read : इंस्पेक्टर से DSP बने छह अधिकारियों को IG ने लगाया बैच

    an unknown vehicle hit him He was buying vegetables on the roadside Jamui jamui road accident Road Accident अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जमुई सड़क किनारे खरीद रहे थे सब्जी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर से देश के बड़े शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू, यहां देखें टाइम टेबल
    Next Article लालू-तेजस्वी के घर पहुंची किन्नरों की टोली, नवजात इराज को दिया आशीर्वाद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये

    October 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी

    October 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    गवर्नर ने शहीद महेंद्र लश्कर को दी श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्र की स्मृति में सदा अमर रहेगा उनका बलिदान

    October 11, 2025
    Latest Posts

    स्वास्थ्य मंत्री के बेटे को भरना पड़ा ₹3650 का जुर्माना, चलती कार के सनरूफ वाला वीडियो हुआ था वायरल

    October 11, 2025

    बकाया पैसा वसूलने की खातिर किया गया था मासूम आरिश का अपहरण, एक गिरफ्तार

    October 11, 2025

    जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये

    October 11, 2025

    छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी

    October 11, 2025

    गवर्नर ने शहीद महेंद्र लश्कर को दी श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्र की स्मृति में सदा अमर रहेगा उनका बलिदान

    October 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.