Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Jul, 2025 ♦ 7:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»सावन मास 2025 : भोलेनाथ की भक्ति का पवित्र महीना आज शुरू… जानें रुद्राभिषेक और व्रत का महत्व
    ट्रेंडिंग

    सावन मास 2025 : भोलेनाथ की भक्ति का पवित्र महीना आज शुरू… जानें रुद्राभिषेक और व्रत का महत्व

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सावन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : आज यानी शुक्रवार से सावन मास की शुरुआत हो रही है, जो भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीना माना जाता है। यह महीना प्रकृति की सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व के लिए खास है। प्रसिद्ध ज्योतिषी आचार्य प्रणव मिश्रा के अनुसार, सावन मास भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। इसकी पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती ने सावन में कठोर तप कर शिव को अपने पति के रूप में प्राप्त किया था, जिसके कारण यह महीना महादेव को विशेष प्रिय है।

    रुद्राभिषेक का महत्व

    रुद्राभिषेक, यानी भगवान शिव का रुद्र मंत्रों के साथ अभिषेक, इस मास में विशेष फलदायी है। यह वेदों में वर्णित है और इससे सुख-शांति, अच्छे विचार, और समृद्धि प्राप्त होती है। आचार्य प्रणव मिश्रा बताते हैं कि रुद्राभिषेक से सभी दुखों का नाश होता है और मनुष्य का जीवन सात्विक बनता है। घर में रुद्राभिषेक के लिए कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, चतुर्थी, अष्टमी, एकादशी, द्वादशी और शुक्ल पक्ष की द्वितीया, पंचमी, षष्ठी, नवमी, द्वादशी, त्रयोदशी तिथियां शुभ हैं। इससे संतान प्राप्ति, कालसर्प दोष निवारण, और रोग-शोक से मुक्ति मिलती है।

    सावन के व्रत

    • सावन सोमवार व्रत : सावन में पड़ने वाले सोमवार को व्रत रखने से भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है।
    • सोलह सोमवार व्रत : यह व्रत शुरू करने के लिए सावन सबसे शुभ समय है।
    • प्रदोष व्रत : इस व्रत को प्रदोष काल तक रखने से शिव और पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?

    • बेलपत्र, कमलपत्र, शंखपुष्प : धन-धान्य में वृद्धि।
    • सफेद आक : सम्मान और व्यापार में उन्नति।
    • भांग-धतूरा : विष दोष निवारण।
    • गंगाजल/तीर्थ जल : पितृ दोष शांति।
    • पंचामृत : धन की स्थिरता।
    • जौ : उत्तम स्वास्थ्य।
    • केशर : सुंदरता।

    विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक के फल

    शिव पुराण के अनुसार, रुद्राभिषेक में अलग-अलग द्रव्यों का उपयोग करने से विशेष फल मिलते हैं :

    • जल : अच्छी वर्षा।
    • कुशा जल : रोग-दुख से मुक्ति।
    • दही : पशु, भवन, वाहन प्राप्ति।
    • गन्ने का रस : व्यापार में उन्नति।
    • मधु युक्त जल : धन वृद्धि, ऋण मुक्ति।
    • तीर्थ जल : मोक्ष प्राप्ति।
    • दूध : पुत्र प्राप्ति, मनोकामना पूर्ति।
    • घी : वंश विस्तार।
    • शहद : मंगल दोष निवारण।

    रुद्री पाठ का महत्व

    रुद्राभिषेक में रुद्री पाठ का विशेष महत्व है। एक पाठ से ग्रह शांति, तीन पाठ से कामना पूर्ति, पांच पाठ से अनिष्ट ग्रह शांति, और नौ पाठ से शत्रु नाश, धन, और सम्मान की प्राप्ति होती है।

    सावन की तिथियों के देवता

    आचार्य प्रणव मिश्रा के अनुसार सावन की प्रत्येक तिथि का अपना देवता है, जैसे प्रतिपदा के अग्नि, द्वितीया के ब्रह्मा, अष्टमी के शिव, और पूर्णिमा के चंद्रमा। सावन मास में भगवान शिव की भक्ति और रुद्राभिषेक से जीवन में सुख, शांति, और समृद्धि प्राप्त करें।

    प्रसिद्ध ज्योतिष
    आचार्य प्रणव मिश्रा
    आचार्यकुलम अरगोड़ा राँची
    8210075897

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 11 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Sawan month 2025: The holy month of worship of Bholenath starts today... Know the importance of Rudrabhishek and fasting सावन मास 2025 : भोलेनाथ की भक्ति का पवित्र महीना आज शुरू... जानें रुद्राभिषेक और व्रत का महत्व
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 11 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड में झमाझम बारिश का दौर जारी, 15 जुलाई तक येलो अलर्ट

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    टेंडर घोटाला मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज

    July 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    ताबिश अंसारी म’र्डर केस का खुलासा, नशे का इंजेक्शन देकर की गई थी ह’त्या

    July 11, 2025
    ट्रेंडिंग

    लालू-तेजस्वी के घर पहुंची किन्नरों की टोली, नवजात इराज को दिया आशीर्वाद

    July 11, 2025
    Latest Posts

    मोबाइल गेम की लत ने ली युवक की जान…जानें क्या है पूरा मामला

    July 11, 2025

    ट्रक से अचानक निकला धुंआ, आसपास मची अफरा-तफरी…

    July 11, 2025

    अपराध की प्लानिंग कर रहे तीन चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां बरामद

    July 11, 2025

    पंडरा में दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन छिनतई, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    July 11, 2025

    राजस्व कर्मचारी 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया, ACB ने किया गिरफ्तार

    July 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.