Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना में बेकाबू कार गंगा में समाई, नाव चालकों ने ऐसे बचाई दंपति की जान
    बिहार

    पटना में बेकाबू कार गंगा में समाई, नाव चालकों ने ऐसे बचाई दंपति की जान

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2025Updated:July 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना के दीघा थाना क्षेत्र के मीनार घाट पर शुक्रवार एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक नई कार बेकाबू होकर गंगा नदी में जा गिरी। कार में सवार पति-पत्नी की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब चालक आदित्य प्रकाश ने ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलेटर दबा दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार दंपती अपनी नई कार लेकर मीनार घाट पहुंचे थे। घाट पर पहुंचने के बाद आदित्य ने ब्रेक लगाने की बजाय एक्सीलेटर पर पैर रख दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सीधे गंगा नदी में जा गिरी। कार धीरे-धीरे पानी में डूबने लगी, और उसमें सवार दंपती मदद के लिए चिल्लाने लगे। आसपास मौजूद नाविकों ने तुरंत साहस दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नाविक राहुल और अंशु ने बिना देर किए डूबती कार के पास पहुंचकर लगभग 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दंपती को सुरक्षित बचा लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाविकों की तत्परता और साहस साफ दिखाई दे रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। दीघा थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि कार को अभी नदी से निकाला नहीं जा सका है, और उसे निकालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस दंपती से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ और इसके पीछे की वजह क्या थी। नाविक राहुल और अंशु की इस बहादुरी की इलाके में खूब प्रशंसा हो रही है। उनकी त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया और दंपती की जान बचाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    Also Read : नामी उद्योगपति की पटना में गो’ली मा’रकर ह’त्या

    New car sinks in Ganga at Minar Ghat sailors save the couple's life नाविकों ने बचाई दंपती  की जान मीनार घाट पर नई कार गंगा में समाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनामी उद्योगपति की पटना में गो’ली मा’रकर ह’त्या
    Next Article विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 11 हजार पुलिस पदाधिकारी व जवान 24 घंटे रखेंगे निगरानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहले से बाढ़ झेल रहे बिहार पर एक और आफत : नेपाल में भारी बारिश के बाद 18 जिलों में फिर निर्देश जारी

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पितृपक्ष मेले की भव्यता वीडियो में दिखाएं और जीतें 3 लाख रुपये, बिहार पर्यटन ने शुरू की खास प्रतियोगिता

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026
    Latest Posts

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.