Hazaribagh : केरेडारी थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। केरेडारी-बुंडू मार्ग पर गेरुआ नदी के किनारे एक अज्ञात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक के सीने में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह राहगीरों ने शव देखा और पुलिस को खबर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा गया। पुलिस ने हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए तफ्तीश शुरू कर दी है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है और अपराधियों की तलाश में जुटी है। हत्या के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस हर कोण से मामले की पड़ताल कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी जानकारी हो तो तुरंत सूचित करें।
Also Read : शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी जारी
Also Read : आज BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, राजनाथ सिंह देंगे चुनावी मंत्र
Also Read : झारखंड में 31 जुलाई तक चलेगा ‘सफाई अपनाओ – बीमारी भगाओ’ अभियान
Also Read : पंजाब मेल में फर्जी टीटीई गिरफ्तार, 18 लीटर शराब और जालसाजी का सामान बरामद
Also Read : PM मोदी की 5 देशों की विदेश यात्रा शुरू
Also Read : झारखंड में इस दिन तक भारी बारिश बरपाएगी कहर, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी