Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Jun, 2025 ♦ 6:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»विधानसभा चुनाव के लिए EVM की जांच पूरी, 85% मशीनें मतदान के लिए तैयार
    बिहार

    विधानसभा चुनाव के लिए EVM की जांच पूरी, 85% मशीनें मतदान के लिए तैयार

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    EVM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत चुनाव आयोग ने राज्यभर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की प्रथम चरण की जांच सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यह प्रक्रिया 2 मई से 30 जून तक चली और 25 जून को तय समय से पहले समाप्त हो गई। जांच के दौरान कुल 4,41,540 EVM की जांच की गई, जिनमें से 85% मशीनें पूरी तरह मतदान के लिए तैयार और अच्छी स्थिति में पाई गईं। शेष मशीनों को मरम्मत के लिए भेजा गया है।

    38 जिलों में EVM

    चुनाव आयोग के निर्देशानुसार राज्य के 38 जिलों में रखी गई 1,76,506 बैलेट यूनिट, 1,28,726 कंट्रोल यूनिट और 1,36,317 वीवीपैट मशीनों की गहन जांच की गई। यह जांच मतदान के दौरान तकनीकी खराबी से बचने के लिए अनिवार्य रूप से की जाती है। जांच प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) के इंजीनियरों के साथ-साथ जिला निर्वाचन अधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और बूथ लेवल एजेंट्स शामिल रहे। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की लाइव वीडियो मॉनिटरिंग भी की गई।

    EVM जांच में प्रमुख दलों की सक्रिय भागीदारी

    राजनीतिक दलों की भागीदारी जांच प्रक्रिया में भाजपा, राजद, कांग्रेस, जदयू, बसपा और माकपा जैसे प्रमुख दलों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। वहीं, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की भागीदारी सीमित रही। नेशनल पीपुल्स पार्टी ने किसी भी जिले में इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया।

    जांच रिपोर्ट सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध

    प्रक्रिया की समीक्षा और पारदर्शिता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने राजनीतिक दलों के साथ कई दौर की बैठकों में प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की। जांच के बाद सही पाई गई मशीनों की सूची सभी दलों को उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही, इस सूची को ईएमएस 2.0 पोर्टल पर अपलोड किया गया है, जहां से कोई भी व्यक्ति मशीनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकता है। चुनाव आयोग ने कहा कि यह कदम निष्पक्ष और सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। मरम्मत के लिए भेजी गई मशीनों की दोबारा जांच जल्द पूरी की जाएगी, ताकि विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह की तकनीकी बाधा न आए।

    Also Read : स्कूल जा रही तनिषा के साथ रास्ते में हो गया भयानक कांड

    assembly election preparation Bihar Assembly Elections Bihar election readiness Bihar Political News Election Commission Bihar Election Commission report election process Bihar electronic voting machines EVM checking EVM inspection EVM repair EVM status Bihar EVM update Bihar EVM अपडेट बिहार EVM जांच EVM निरीक्षण EVM मरम्मत EVM स्टेटस बिहार upcoming elections 2025 voting preparation Bihar आगामी चुनाव 2025 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन चुनाव आयोग बिहार चुनाव आयोग रिपोर्ट चुनाव प्रक्रिया बिहार बिहार चुनाव तैयारियां बिहार राजनीतिक समाचार बिहार विधानसभा चुनाव मतदान तैयारी बिहार विधानसभा चुनाव तैयारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में कच्चा मकान ढहा, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग घायल
    Next Article शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार के लिए मस्जिदों में मांगी गई विशेष दुआ, फुरकान अंसारी ने की यह अपील

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    जमीन के लफड़े में खू’नी संघर्ष, एक की मौ’त, दर्जनभर जख्मी

    June 28, 2025
    बिहार

    बिहार में पहली बार हो रही ई-वोटिंग, मोबाइल से वोट डाल रहे लोग

    June 28, 2025
    बिहार

    आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस टंकी फटी, एक की मौ’त

    June 28, 2025
    Latest Posts

    कोल्हान विश्वविद्यालय का बदलेगा स्वरूप, सभी कॉलेज होंगे डिजिटल

    June 28, 2025

    सिमडेगा में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, घायल वृद्धा को खाट पर लादकर पहुंचाया अस्पताल

    June 28, 2025

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन से की मुलाकात

    June 28, 2025

    कांग्रेस ने मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा : जफर इस्लाम

    June 28, 2025

    संविधान से ‘धर्मनिरपेक्ष’ और ‘समाजवाद’ शब्द हटाने की मंशा बेहद खतरनाक, BJP-RSS को नहीं होने देंगे सफल : कैलाश यादव

    June 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.