Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Aug, 2025 ♦ 1:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सदर अस्पताल में 30 जून को लगेगी अत्याधुनिक डिजिटल मेमोग्राफी मशीन, ब्रेस्ट कैंसर जांच की मिलेगी सुविधा
    झारखंड

    सदर अस्पताल में 30 जून को लगेगी अत्याधुनिक डिजिटल मेमोग्राफी मशीन, ब्रेस्ट कैंसर जांच की मिलेगी सुविधा

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJune 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सदर अस्पताल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सदर अस्पताल, रांची में 30 जून को अत्याधुनिक डिजिटल मेमोग्राफी मशीन ‘वीनस डीआरवी प्लस’ की स्थापना की जाएगी। यह जानकारी शुक्रवार को रोटरी क्लब ऑफ रांची द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में क्लब के प्रवक्ता प्रवीण राजगढ़िया ने दी।

    उन्होंने बताया कि यह पहल रोटरी क्लब ऑफ रांची की ओर से ‘प्रोजेक्ट आरोग्यम – बैटलिंग ब्रेस्ट कैंसर’ के तहत की जा रही है, जिसमें दक्षिण कोरिया के रोटरी क्लब सुवोन-नोसोंग डी-3750 का भी सहयोग मिला है। मशीन की कीमत लगभग 45 लाख रुपये है।

    आयुष्मान भारत के तहत निशुल्क सेवा

    रोटरी क्लब रांची के अध्यक्ष गौरव बागरॉय ने बताया कि मशीन की स्थापना से कम दर पर ब्रेस्ट कैंसर जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को यह सेवा पूरी तरह निशुल्क प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सिर्फ मशीन स्थापित करना नहीं, बल्कि स्तन कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं को समय पर जांच के लिए प्रेरित करना है।

    उद्घाटन 30 जून को

    इस मशीन का उद्घाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बिपिन चाचन, फर्स्ट लेडी रोटेरियन शिल्पी चाचन, और सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार द्वारा किया जाएगा।

    मेमोग्राफी मशीन की आवश्यकता

    विशेषज्ञों के अनुसार, 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा अधिक होता है। प्रारंभिक अवस्था में जांच होने से इलाज अधिक प्रभावी होता है। मेमोग्राफी के जरिये छोटे से छोटे गांठ या ऊतक में बदलाव का पता लगाया जा सकता है, जिससे जान बचाई जा सकती है।

    मशीन की विशेषताएं

    • मेमोग्राफी मशीन ‘वीनस डीआरवी प्लस’ में निम्नलिखित विशेषताएं हैं:
    • फुल फील्ड डिजिटल मेमोग्राफी (FFDM) तकनीक आधारित
    • स्मार्ट AEC तकनीक के साथ एक्स-रे डोज़ नियंत्रण
    • इमेजिंग मात्र 10 सेकंड में
    • दर्द रहित जांच के लिए विशेष कंप्रेशन पैडल्स
    • घने स्तन ऊतक में भी स्पष्ट पहचान की सुविधा

    इस परियोजना को सफल बनाने में रोटेरियन बिपिन चाचन, सुरेश साबू, बिनोद सरावगी, रविंदर सिंह चड्ढा, सुमित अग्रवाल, रमेश धरणीधरका, ललित त्रिपाठी, पवन जायसवाल, आदित्य मल्होत्रा और राजेश नाथ शाहदेव समेत कई सदस्य योगदान दे रहे हैं।

    स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ा कदम

    रोटरी क्लब की यह पहल सदर अस्पताल को महिला स्वास्थ्य जांच में एक नई दिशा देने के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी।

    Also Read : राजधानी के व्यस्त इलाके में गो’लीबारी, जांच में जुटी पुलिस

    Ayushman Bharat Scheme Breast Cancer Awareness Breast Cancer Screening Civil Surgeon Ranchi Digital Mammography Machine healthcare facility Healthcare Initiative Hospital Update Jharkhand Health medical technology Praveen Rajgarhia Project Arogyam ranchi news Rotary Club of Ranchi Rotary Project Sadar Hospital Ranchi Venus DRV Plus women empowerment women's health Women's Healthcare Services अस्पताल अपडेट आयुष्मान भारत योजना झारखंड स्वास्थ्य डिजिटल मेमोग्राफी मशीन प्रवीण राजगढ़िया प्रोजेक्ट आरोग्यम ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस ब्रेस्ट कैंसर जांच महिला सशक्तिकरण महिला स्वास्थ्य सेवा महिलाओं का स्वास्थ्य मेडिकल टेक्नोलॉजी रांची समाचार रोटरी क्लब ऑफ रांची रोटरी प्रोजेक्ट वीनस डीआरवी प्लस सदर अस्पताल रांची सिविल सर्जन रांची स्वास्थ्य सुविधा हेल्थकेयर इनिशिएटिव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहल्दी-पानी रील्स के पीछे छुपा खतरा… जानिए क्या
    Next Article +2 की पढ़ाई बंद करने के निर्णय से छात्रों में असमंजस, झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने उठाई आवाज

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली LLB 3’ का टीजर रिलीज, इस बार होगी जॉली vs जॉली

    August 12, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार सरकार ने DEATH CERTIFICATE की प्रक्रिया में किये बदलाव… जानें

    August 12, 2025
    झारखंड

    बेल मिलते ही पूर्व पार्षद असलम गिरफ्तार, साहिल ह’त्याकांड में हुई कार्रवाई

    August 12, 2025
    Latest Posts

    अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली LLB 3’ का टीजर रिलीज, इस बार होगी जॉली vs जॉली

    August 12, 2025

    बिहार सरकार ने DEATH CERTIFICATE की प्रक्रिया में किये बदलाव… जानें

    August 12, 2025

    Breaking : बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो DRG जवान घायल

    August 12, 2025

    मां-बेटी की निर्मम ह’त्या कर बॉडी लटकाया पेड़ से, पुलिस जुटी जांच में

    August 12, 2025

    बेल मिलते ही पूर्व पार्षद असलम गिरफ्तार, साहिल ह’त्याकांड में हुई कार्रवाई

    August 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.