Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 10:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर: आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के नामजद आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, हमले में महिला एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल, थाना प्रभारी का वर्दी फाड़ा
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर: आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के नामजद आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, हमले में महिला एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल, थाना प्रभारी का वर्दी फाड़ा

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2020Updated:August 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। रिखिया थाना में दर्ज आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के आरोपी सीताकांत झा को पकड़ने गयी पुलिस बल पर आरोपी के परिवार के सदस्यों ने हमला कर दिया। प्राप्त खबर के अनुसार सोमवार के दिन महिला पुलिस अधिकारी सुनिता कुमारी और रिखिया थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस आरोपी सीताकांत को पकड़ने गई तो उसकी बेटियों व अन्य लोगों ने मिलकर पुलिस पर पथराव कर दिया। इस हमले में सुनिता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। उनके सिर पर गहरी चोट लगी है और उनका सीटी स्कैन कराया गया है। गिरफ़्तारी के दौरान थाना प्रभारी राजीव कुमार की वर्दी फट गई। जबकि एएसआइ चुन्नू कुमार को दांत से काटकर घायल कर दिया। जिसके बाद आरोपी सीताकांत झा को पकड़ लिया गया। कोविड जांच के लिए आरोपी को लेकर जब पुलिस लेकर सदर अस्पताल पहुंची तो वहां भी काफी संख्या में लोग मौजूद थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर कुंडा थाना चली आई। इस बार आरोपी की बेटी अनिता राज जजवाड़े कुंडा थाना पहुंच गई और वहां हंगामा करने लगी। इस दौरान पुलिसवालों के साथ काफी गाली गलौज भी की गयी। हंगामा बढ़ता देख महिला थाना से पुलिस टीम बुलाई गई, लेकिन अनिता को काबू करने में एक दर्जन महिला पुलिसवालों की हालत पस्त हो गई। महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई करने लगी। काफी मशक्कत के बाद महिला पुलिस ने अनिता को काबू में किया। उसे बाद में महिला थाना ले जाया गया। एक अन्य आरोपित निखिल सरेवार को भी पुलिस को पकड़ लिया। बताया जाता है कि इसके पहले रविवार की देर रात को हुआ जब रिखिया थाना की पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने उसके घर पहुंची थी, इस दौरान आरोपित व घर के अन्य लोगों ने लाठी, डंडा से पुलिस पर ही हमला बोल दिया था । हमले में रिखिया थाना के एएसआइ चुन्नू प्रसाद मंडल घायल हो गए। रात में पुलिसकर्मियों को बैरंग लौट जाना पड़ा। इसकी सूचना रिखिया थाना प्रभारी राजीव कुमार को दी गई। जिसके बाद सोमवार को राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे।
    बहरहाल, पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद एक मामला दर्ज किया है जिसमें सीताकांत झा, अनिता राज जजवाड़े, संजू देवी, ज्योति कुमार झा, निहाल कुमार, निखिल सरेवार व अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिसवालों पर हमला करने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप से जनमत को प्रभावित करना ख़तरनाक : श्रीनिवास बीवी
    Next Article ‘क्या दूरसंचार कंपनियां अपना स्पेक्ट्रम बेच सकती हैं?’

    Related Posts

    खूंटी

    बनई नदी का जलस्तर बढ़ा, खूंटी-सिमडेगा का संपर्क टूटा, वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की दी जा रही सलाह

    June 19, 2025
    झारखंड

    शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को ACB ने किया अरेस्ट

    June 19, 2025
    खूंटी

    तेज बारिश में मिट्टी धंसने से दो स्कूली बच्चे कुंआ में समाए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    June 19, 2025
    Latest Posts

    बनई नदी का जलस्तर बढ़ा, खूंटी-सिमडेगा का संपर्क टूटा, वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की दी जा रही सलाह

    June 19, 2025

    उत्तर-दक्षिण बिहार को जोड़ेगा बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा पुल, DM ने दिये निर्देश

    June 19, 2025

    शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को ACB ने किया अरेस्ट

    June 19, 2025

    बिहटा एयरपोर्ट विस्तार के लिए यहां से ली जाएगी जमीन

    June 19, 2025

    गर्भवती महिला की संदिग्ध मौ’त, ससुराल वाले फरार

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.