Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘क्या दूरसंचार कंपनियां अपना स्पेक्ट्रम बेच सकती हैं?’
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘क्या दूरसंचार कंपनियां अपना स्पेक्ट्रम बेच सकती हैं?’

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने दूरसंचार कंपनियों से समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) वसूले जाने के मामले में सुनवाई बुधवार तक स्थगित कर दी है और केंद्र सरकार से पूछा है कि क्या दूरसंचार कंपनियां स्पेक्ट्रम बेच सकती हैं?
    न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन-सदस्यीय खंडपीठ ने सोमवार को सुनवाई के दौरान पूछा कि रिलायंस कम्युनिकेशंस का स्पेक्ट्रम साझा करके राजस्व जुटाने वाली रिलायंस जियो को एजीआर से संबंधित बकाया रकम का भुगतान करने के लिए क्यों नहीं कहा जाए?

    न्यायालय का यह सवाल तब सामने आया जब केंद्र सरकार ने कहा कि स्पेक्ट्रम की बिक्री के मसले पर दूरसंचार विभाग और कॉरपोरेट मंत्रालय के बीच अलग-अलग राय है। इसके बाद न्यायालय ने कहा कि इस पूरे मामले में केंद्रीय मुद्दा यह है कि स्पेक्ट्रम को बेचा जा सकता है या नहीं?

    दूरसंचार विभाग की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी कि स्पेक्ट्रम देश की सम्पत्ति है और इसे बेचा नहीं जा सकता। इस बारे में शीर्ष अदालत की तीन न्यायाधीशों की खंडपीठ के फैसले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) की धारा 13 के तहत स्पेक्ट्रम को बेचा नहीं जा सकता।
    उधर रिलायंस जियो की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और आर कॉम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने दलीलें दी। न्यायालय ने बुधवार को यह बताने को कहा है कि क्या आर कॉम के स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल को लेकर रिलायंस जियो बकाये के भुगतान के लिए बाध्य है?

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर: आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के नामजद आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, हमले में महिला एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल, थाना प्रभारी का वर्दी फाड़ा
    Next Article बिहार: लोजपा-जदयू ‘अनबन’ और मांझी के जदयू ‘प्रेम’ से नए समीकरण के आसार

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.