Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार के 85 बड़े पुलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
    ट्रेंडिंग

    बिहार के 85 बड़े पुलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार ने पुलों की सुरक्षा और दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य सरकार ने ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी 2025 लागू कर देश का पहला राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस पहल के तहत बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने IIT पटना और IIT दिल्ली के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस समझौते के तहत IIT पटना दक्षिण बिहार के 45 बड़े पुलों का और IIT दिल्ली उत्तर बिहार के 40 पुलों का स्ट्रक्चरल और सेफ्टी ऑडिट करेगा। पहले चरण में 250 मीटर से अधिक लंबाई वाले 85 प्रमुख पुलों का हेल्थ कार्ड तैयार किया जाएगा।

    पटना में आयोजित एक समारोह में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की उपस्थिति में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। ऑडिट कार्यों में ड्रोन कैमरे, सेंसर और नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। इस प्रक्रिया के अंतर्गत ब्रिज हेल्थ इंडेक्स और मेंटेनेंस प्रायोरिटी इंडेक्स तैयार किया जाएगा, जो मरम्मत और रेट्रोफिटिंग की प्राथमिकता तय करेंगे। पथ निर्माण विभाग ने इस परियोजना के लिए 17 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। ऑडिट में भौतिक निरीक्षण, डिजिटल इमेजिंग और लोड टेस्ट शामिल होंगे जिससे पुलों की सटीक स्थिति का आकलन किया जा सकेगा।

    पथ निर्माण मंत्री ने जानकारी दी कि पिछले 18 वर्षों में 3,968 छोटे-बड़े पुलों का निर्माण हुआ है, जिनमें 532 मेगा और प्रमुख पुल शामिल हैं। नियमित निरीक्षण और रखरखाव के अभाव में हादसों और यातायात बाधाओं की आशंका बनी रहती है। हाल के वर्षों में कई पुलों के ढहने की घटनाएं हुई हैं, जिसने इस पहल को और जरूरी बना दिया। ऑडिट प्रक्रिया में शामिल विशेषज्ञों में IIT पटना से डॉ. वैभव सिंघल और डॉ. अरविंद के झा, तथा IIT दिल्ली से डॉ. अर्पित जैन और डॉ. सुप्रतीक गुप्ता प्रमुख हैं। इसके साथ ही 600 इंजीनियरों को भौतिक निरीक्षण के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

    खास बात यह है कि आरा-छपरा और अरवल-साहर जैसे मेगा पुलों के लिए रियल-टाइम स्ट्रक्चरल हेल्थ मॉनिटरिंग का प्रस्ताव IIT दिल्ली से मांगा गया है। साथ ही समस्तीपुर स्थित बैरियाहाटी घाट पुल का डिजिटल सेफ्टी ऑडिट गुरुग्राम की एक निजी कंपनी द्वारा पहले ही किया जा चुका है।

    Also Read : पति ने पत्नी को मा’री गो’ली, फिर खुद को किया जख्मी

    Bihar Bihar State Bridge Construction Corporation bridge inspection Bridge Maintenance Policy 2025 bridge safety Drone technology first state in India IIT Delhi IIT Patna IIT दिल्ली IIT पटना infrastructure development long-term utility non-destructive testing Road Construction Department Safety Audit state government structural audit इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ड्रोन तकनीक दीर्घकालिक उपयोगिता नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग पथ निर्माण विभाग पुल निरीक्षण पुल सुरक्षा बिहार बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी 2025 भारत में पहला राज्य राज्य सरकार सेफ्टी ऑडिट स्ट्रक्चरल ऑडिट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePre-Filled ITR से टैक्स फाइलिंग होगी आसान, आयकर विभाग ने बढ़ाई डेडलाइन
    Next Article शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.