America : अमेरिका ने ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह हमला बी-2 स्टील्थ बॉम्बर विमानों की मदद से किया गया। हमले का उद्देश्य ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को नष्ट करना था।
#WATCH | US strikes Iran’s three nuclear facilities
US President Donald Trump says, “Our objective was the destruction of Iran’s nuclear enrichment capacity and a stop to the nuclear threat posed by the world’s number one state sponsor of terror. Tonight, I can report to the… pic.twitter.com/KQdMgczaJo
— ANI (@ANI) June 22, 2025
ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहां स्थित परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ये हमले पूरी तरह सफल रहे और सभी अमेरिकी विमान सुरक्षित वापस लौट आए। उन्होंने ईरान को दुनिया का नंबर एक आतंकवाद प्रायोजक देश बताया और कहा कि अमेरिका इस खतरे को समाप्त करना चाहता है।
बी-2 स्टील्थ बॉम्बर विमानों को विशेष रूप से ‘बंकर बस्टर’ बम ले जाने के लिए तैयार किया गया है। यह विमान 30,000 पाउंड तक के बम गिराने में सक्षम है, जो भूमिगत परमाणु ठिकानों को भी नष्ट कर सकते हैं। फोर्डो में अंडरग्राउंड साइट और नतांज संयंत्र, ईरान की प्रमुख यूरेनियम संवर्धन इकाइयाँ मानी जाती हैं।
The President will make an Address to the Nation at 10:00PM ET. Tune in! pic.twitter.com/WT0AeS3ghA
— Karoline Leavitt (@PressSec) June 22, 2025
ट्रंप ने कहा, “दुनिया में कोई दूसरी सेना ऐसा नहीं कर सकती। अब शांति का समय है।”
यह हमला इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ है, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके दूरगामी प्रभाव माने जा रहे हैं।
Also Read : नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, पुनौराधाम में बनेगा भव्य जानकी मंदिर, डिजाइन तैयार
Also Read : पुलिस पर मिर्ची पाउडर से हमला करने वाला वांटेड गिरफ्तार
Also Read : शिक्षकों के लिए नया फरमान, स्थानांतरण स्वीकार नहीं करने पर इतने साल तक रहेंगे आवेदन से वंचित
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 22 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल