Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
    ट्रेंडिंग

    पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी पटना से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। PM नरेंद्र मोदी ने सीवान के जसौली में आयोजित जनसभा से इस ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन का नियमित संचालन 22 जून से शुरू होगा और यह सप्ताह में शनिवार छोड़कर 6 दिन चलेगी।

    100% सुरक्षित, मेड इन इंडिया ट्रेन : लोको पायलट जयंत सिन्हा

    लोको पायलट जयंत सिन्हा ने वंदे भारत की खूबियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह ट्रेन पूरी तरह मेड इन इंडिया है और 100% सुरक्षित है। उन्होंने दावा किया कि इसमें दुर्घटना की कोई संभावना नहीं है और यह सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

    फिलहाल 110 की रफ्तार, भविष्य में बढ़ेगी स्पीड

    जयंत सिन्हा ने बताया कि ट्रेन को फिलहाल 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलाया जाएगा। आने वाले समय में इसकी रफ्तार को 130, 140 और 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाने की योजना है, जिससे यात्रा समय में और कमी आएगी। वर्तमान में यह यात्रा 5 से 6 घंटे में पूरी होगी।

    इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

    पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन का ठहराव निम्नलिखित स्टेशनों पर होगा :

    • हाजीपुर
    • मुजफ्फरपुर
    • बापूधाम मोतिहारी
    • सगौली
    • बेतिया
    • नरकटियागंज
    • बगहा
    • कप्तानगंज

    यात्रा समय :

    • गोरखपुर से खुलने का समय : सुबह 5:40 बजे
    • पाटलिपुत्र पहुंचने का समय : दोपहर 12:45 बजे
    • पाटलिपुत्र से वापसी : शाम 3:30 बजे
    • गोरखपुर पहुंचने का समय : रात 11:30 बजे

    किराया विवरण :

    • एसी चेयर कार : ₹925
    • एग्जीक्युटिव क्लास : ₹1820

    उत्तर बिहार को सीधी और तेज़ कनेक्टिविटी का तोहफा

    नई वंदे भारत ट्रेन उत्तर बिहार के तिरहुत और चंपारण क्षेत्र को राजधानी पटना से तेज़ रफ्तार में जोड़ने का काम करेगी। इससे यात्रियों को समय की बचत और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। लोको पायलट जयंत सिन्हा ने इस ट्रेन को बिहार को देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी व्यक्त किया।

    Also Read : चार दुकानों में लगी भीषण आ’ग, लाखों का नुकसान

    # Prime Minister Narendra Modi 22 जून Bihar Gorakhpur Indian Railways Jasauli June 22 New Train patna Railway Development Railway News Siwan Train Inauguration Train Schedule Uttar Pradesh Vande Bharat Express Vande Bharat Patna Gorakhpur Virtual Flag-off Weekly Train उत्तर प्रदेश गोरखपुर जसौली ट्रेन उद्घाटन ट्रेन टाइमटेबल नई ट्रेन पटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार भारत रेल भारतीय रेलवे रेलवे विकास रेलवे समाचार वंदे भारत एक्सप्रेस वंदे भारत पटना गोरखपुर वर्चुअल शुभारंभ साप्ताहिक ट्रेन सीवान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM नरेंद्र मोदी सीवान पहुंचे, जनता ने किया भव्य स्वागत
    Next Article चाईबासा के विचाराधीन कैदी की घाटशिला जेल में संदिग्ध मौ’त, तफ्तीश शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.