Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    बिहार

    भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2025Updated:June 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छापेमारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sheohar : बिहार के शिवहर जिले में आज यानी बुधवार को निगरानी विभाग की टीम ने भू-अर्जन कार्यालय में छापेमारी की। समाहरणालय स्थित जिला भू-अर्जन कार्यालय में विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान विजय कुमार के तौर पर की गई है।

    पप्पू तिवारी ने दर्ज कराई थी शिकायत

    पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई उस वक्त की जब विजय कुमार, शहर के वभनटोली निवासी पप्पू तिवारी से ₹70,000 की रिश्वत ले रहा था। पप्पू तिवारी से यह रिश्वत, शिवहर-सीतामढ़ी रेलमार्ग के तहत अधिग्रहित की गई भूमि के मुआवजा भुगतान के एवज में मांगी जा रही थी। पप्पू तिवारी ने मीडिया को बताया कि विजय कुमार द्वारा ₹8 लाख की रिश्वत की मांग की गई थी, जिससे परेशान होकर उन्होंने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई।

    पूछताछ जारी

    शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को समाहरणालय में छापा मारा और विजय कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी विजय कुमार से परिसदन में पूछताछ जारी है।

    मामले की गहन जांच जारी

    निगरानी विभाग के DSP सुजीत कुमार ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस घूसखोरी में भू-अर्जन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जल्द ही की जाएगी।

    अन्य कर्मचारी के संलिप्त की संभावना

    गौरतलब है कि पप्पू तिवारी, जो शिवहर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित वभनटोली गांव निवासी राजेंद्र तिवारी के बेटे हैं। काफी समय से 25 डिसमिल जमीन के मुआवजे के भुगतान के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे। थक-हारकर उन्होंने निगरानी विभाग का सहारा लिया। आशंका है कि इस मामले में अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी संलिप्त हो सकते हैं।

    Also Read : प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और लेखा सहायक अब निगरानी विभाग के शिकंजे में… जानें क्यों

    anti corruption action Bihar Bribery caught red handed Collectorate Corruption government employee Land Acquisition Office Raid Sheohar vigilance department. Vijay Kumar छापेमारी निगरानी विभाग बिहार भू-अर्जन कार्यालय भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई रंगेहाथ गिरफ्तारी रिश्वतखोरी विजय कुमार शिवहर समाहरणालय सरकारी कर्मचारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगम्हरिया के होटल में हुई बड़ी चोरी, नकदी और CCTV सेट ले भागे चोर
    Next Article 10 जुलाई को रांची में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.