Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 10:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 13 वर्षीय किशोरी रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार
    ट्रेंडिंग

    इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 13 वर्षीय किशोरी रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मानव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Raxaul : इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल में मानव तस्करी की एक बड़ी कोशिश को सुरक्षा एजेंसियों ने विफल करते हुए एक नेपाली नाबालिग लड़की को सकुशल बचा लिया है। यह सफलता मानव तस्करी रोधी इकाई, एसएसबी 47वीं बटालियन, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर और न्याय नेटवर्क परियोजना डंकन अस्पताल की संयुक्त कार्रवाई के तहत मिली।

    संदेह के आधार पर हुई गिरफ्तारी

    यह कार्रवाई तब हुई जब रक्सौल के हरैया थाना क्षेत्र में नेपाल से भारत की ओर आ रही एक 13 वर्षीय किशोरी और एक युवक को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। किशोरी की पहचान (काल्पनिक नाम) मनीषा मनाली के रूप में हुई, जो काठमांडू, नेपाल की रहने वाली है। वह युवक (काल्पनिक नाम) शेख रिज़वान, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र का निवासी है।

    युवक ने नौकरी के बाद शादी का झांसा दिया

    पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी से एक वर्ष पहले सोशल मीडिया एप ‘स्टार मेकर’ पर हुई थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। युवक पहले दो बार काठमांडू जाकर किशोरी से मिला था और तीसरी बार वह उसे भारत लाने के इरादे से नेपाल गया था। उसने किशोरी को दिल्ली में कॉल सेंटर में नौकरी दिलाने और फिर शादी करने का झांसा दिया था। लड़की ने यह भी स्वीकार किया कि उसने यह यात्रा अपने परिजनों को बिना बताए की थी।

    FIR दर्ज

    मानव तस्करी की आशंका को देखते हुए दोनों को हरैया थाना रक्सौल को सौंप दिया गया, जहां आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस ऑपरेशन में मानव तस्करी रोधी इकाई के सहायक सब इंस्पेक्टर खेमराज, निर्भय कुमार, आर्यलक्ष्मी, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता और विजय कुमार शर्मा तथा न्याय नेटवर्क परियोजना डंकन अस्पताल से गौरव कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

    Also Read : जवान लड़के को पीट-पीटकर उतारा मौ’त के घाट, पुरानी रंजिश की आशंका

    Anti Human Trafficking Unit border security Duncan Hospital Human Trafficking Indo-Nepal border joint operation Justice Network Project Nepali minor girl Prayas Juvenile Aid Center Raxaul security agencies SSB 47th Battalion इंडो-नेपाल सीमा एसएसबी 47वीं बटालियन डंकन अस्पताल नेपाली नाबालिग लड़की न्याय नेटवर्क परियोजना प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर मानव तस्करी मानव तस्करी रोधी इकाई रक्सौल संयुक्त कार्रवाई सीमा सुरक्षा सुरक्षा एजेंसियां
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM नीतीश कुमार ने किया राजेंद्र भवन का शिलान्यास
    Next Article तेजस्वी यादव का आरोप, कहा- CM नीतीश के बेटे को राजनीति में आने से रोकने की साजिश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    June 18, 2025
    Latest Posts

    झारखंड सरकार में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला, राज्यपाल ने दी स्वीकृति…

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.