Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 9:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोका गया
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोका गया

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2019Updated:August 8, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: कांग्रेस के सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस प्रमुख गुलाम अहमद मीर को श्रीनगर हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया है। वह जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पहली बार वहां पहुंचे हैं। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को श्रीनगर एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया है। वह आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं।
    इससे पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के एक वीडियो को लेकर उन पर करारा हमला बोला। एनएसए अजीत डोभाल ने कल शोपियां में स्थानीय लोगों के साथ एक वीडियो बनाया था, जिसमें वो लोगों से बातचीत करते हुए देखे गए थे। इस वीडियो पर हमला बोलते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि पैसे देकर आप किसी को भी साथ ले सकते हो।
    जम्मू कश्मीर को पुनर्गठित किए जाने के बाद कश्मीर घाटी में पैदा हालात पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल  की पैनी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने घाटी के विभिन्न इलाकों में दौरा कर सुरक्षाबलों से लेकर आम लोगों से मुलाकात की।
    इस दौरान कई जगहों पर लोगों ने उन्हें अपने घर पर चाय की दावत भी दी। आतंकियों का गढ़ कहलाने वाले दक्षिण कश्मीर के शोपियां में उन्होंने सड़क पर लोगों के साथ खाना खाकर देश-दुनिया को संदेश दिया कि यहां सबकुछ सामान्य चल रहा है।
    गुलाम नबी आजाद श्रीनगर में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं।
    जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाए जान के बाद आज सुबह से जम्मू में हालात सामान्य हैं। लोगों अपने रोजमर्रा और जरूरत के कामों के लिए सड़कों पर निकल रहे हैं।

    #latest hindi news #National News #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटिक-टॉक का चढ़ा खुमार, गई तीन की जान
    Next Article जिस्म फरोशी का विरोध करने पर हंगाम, हवाई फायरिंग, जिंदा कारतूस, एक खोखा और बाइक बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026
    खूंटी

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.