Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»वापिस कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं राहुल गाँधी !
    देश

    वापिस कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं राहुल गाँधी !

    Team JoharBy Team JoharAugust 12, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    ई दिल्ली। पार्टी के भीतर लंबे समय से नए पार्टी प्रमुख की मांग के बीच, कांग्रेस ने संकेत दिया कि राहुल गांधी निकट भविष्य में अध्यक्ष पद संभालने के लिए मना नहीं करेंगे। राजस्थान में पनपे सियासी संकट का हाल ही में समाधान किया गया है, जिसका श्रेय राहुल गांधी को ही दिया जा रहा है। एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 2019 के चुनाव के बाद राहुल ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

    नए अध्यक्ष के चुनाव की संभावना के सवाल पर सुरजेवाला ने कहा कि भविष्य में क्या होगा, इसके बारे में वे कुछ नहीं कह सकते। मगर साथ ही उन्होंने कुछ अच्छा होने का इशारा दिया कि राहुल को पार्टी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने में कोई हिचक नहीं है।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि केवल गांधी होने के नाते नहीं, बल्कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लड़ने वाले सबसे मुखर नेता के तौर पर सभी कांग्रेसी राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष पद पर देखना चाहते हैं।

    जुलाई में लोकसभा और राज्यसभा सांसदों द्वारा पार्टी प्रमुख के मुद्दे को उठाए जाने के बाद राहुल गांधी की जोरदार वापसी की मांग उठने लगी है, क्योंकि अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी ने एक साल पूरा कर लिया है।

    राजस्थान की उथल-पुथल के समाधान के लिए भी कांग्रेस ने राहुल को पूरा श्रेय दिया है।

    सुरजेवाला ने कहा, राहुल गांधी की ²ष्टि और विश्वास के कारण यह संभव हो सका, जिसमें प्रियंका गांधी का भी सहयोग रहा।

    राजस्थान की राजनीति में महीने भर की उथल-पुथल सोमवार को समाप्त हो गई, जब सचिन पायलट राहुल से मिले और बाद में कांग्रेस ने आश्वासन दिया कि वह पायलट की शिकायतों पर संज्ञान लेने के लिए एक पैनल का गठन करेगी।

    पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फैसला किया है कि एआईसीसी सचिन पायलट और नाराज विधायकों द्वारा उठाए गए मुद्दों को हल करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन करेगी।

    बाद में प्रियंका गांधी और अहमद पटेल सहित तीन वरिष्ठ नेताओं ने सचिन पायलट के साथ बागी विधायकों के समूह से मुलाकात की, जिन्होंने सोनिया गांधी को उनके मुद्दों पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद दिया।

    बैठक के बाद पायलट ने कहा, मैं चाहता था कि हमारा स्वाभिमान बरकरार रहे। मैंने पार्टी को 20 साल दिए हैं। हमने हमेशा उन लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया है, जिन्होंने सरकार बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।

    Latest news National news Online news Rahul Gandhi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में बाढ़ से 74 लाख लोग प्रभावित, अब तक 24 की मौत
    Next Article कोरोना की वजह से 20 साल बाद पत्नी और बच्चे से मिला झारखंड का यह शख्स

    Related Posts

    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.