Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»महिलाओं की अब खैर नहीं, शक्ति कमांडो अब पकड़ेगी बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाली महिलाओं को
    झारखंड

    महिलाओं की अब खैर नहीं, शक्ति कमांडो अब पकड़ेगी बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाली महिलाओं को

    Team JoharBy Team JoharAugust 12, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाली महिला और पिलीयन राइडर की अब खैर नहीं। ऐसे लोगों पर अब शक्ति कमांडो की नज़र होगी। शक्ति कमांडो अब ऐसी महिला राइडर को पकड़ेगी । यह निर्णय ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने लिया है। महिला पिलीयन राइडर से भी शक्ति कमांडो की टीम मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना लेगी। सड़क सुरक्षा के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए शक्ति कमांडो की टीम महिलाओं को जागरूक भी करेगी। ट्रैफिक एसपी ने बताया कि ट्राफिक पोस्ट पर अधिकांश पुरुष पुलिसकर्मी ही तैनात है। शक्ति कमांडो की टीम में महिला पुलिसकर्मी हैं, इसलिए उन्हें इस काम की जिम्मेवारी दी गयी है। ट्रैफिक एसपी ने बताया कि पिलीयन राइडर में महिला या युवती के बिना हेलमेट पकड़े जाने पर वे अमूमन यह बहाना बनाती है कि, उनके बाल खराब हो जायेंगे। इसलिए उन्होंने हेलमेट नहीं पहना। लेकिन अब महिला या युवती के बिना हेलमेट स्कूटी चलाते पकड़े जाने या पिलीयन राइडर के हेलमेट नहीं पहनने पर उन्हें यह समझाया जायेगा के बिना हेलमेट के उनके बाल दुर्घटना के दौरान सिर को बचा नहीं पायेंगे। सड़क सुरक्षा और खुद की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना आवश्यक है। आपका परिवार भी आपके इंतजार में घर में रहता है। अगर दुर्घटना में आपको कोई नुकसान पहुंच जाये, तब ऐसी स्थिति में घरवालों को कौन देखेगा।

    #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजस्थान के बाड़मेर जा रहा 35 लाख का अफीम व डोडा 18 चक्का ट्रक से जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article बिहार में बाढ़ से 74 लाख लोग प्रभावित, अब तक 24 की मौत

    Related Posts

    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    Latest Posts

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.