Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पटना के लोगों को CM नीतीश ने दी एक और सौगात
    ट्रेंडिंग

    पटना के लोगों को CM नीतीश ने दी एक और सौगात

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2025Updated:June 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार ने पटना वासियों को एक और बड़ी सौगात दी है। हाल ही में अशोक राजपथ पर डबल डेकर पुल के उद्घाटन के बाद अब CM ने मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क का आज यानी सोमवार को लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। इस सड़क के शुरू होने से पटना में जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी और दक्षिणी बिहार के कई जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

    1400 करोड़ की लागत से निर्मित है यह परियोजना

    1400 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह एलिवेटेड सड़क मीठापुर-महुली-पुनपुन परियोजना का हिस्सा है, जो भूपतिपुर से पुनपुन (NH-22) तक फैली है। परियोजना के पहले चरण में सिपारा से महुली तक की सड़क पूरी तरह तैयार हो चुकी है। भूपतिपुर के पास बने रैंप से वाहन इस सड़क पर चढ़ सकेंगे। इस सड़क के चालू होने से सिपारा से महुली की दूरी अब मात्र 5-6 मिनट में तय हो सकेगी, जो पहले समय और श्रम की बर्बादी का कारण बनती थी।

    लाखों लोगों को यातायात में मिली बड़ी राहत

    इस सड़क के शुरू होने से पटना के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले लाखों लोगों को यातायात में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही जहानाबाद, अरवल, बिहारशरीफ और गया जैसे दक्षिण बिहार के जिलों तक आवागमन अब पहले से कहीं अधिक सुगम हो जाएगा। रोजाना लगने वाले जाम से मुक्ति मिलने के साथ ही लोगों का कीमती समय भी बचेगा।

    पथ निर्माण विभाग के मंत्री ने कहा…

    उद्घाटन समारोह में पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने कहा, “यह सड़क पटना वासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। पहले पुनपुन पहुंचने में एक घंटा लगता था, अब लोग केवल 15 मिनट में वहां पहुंच सकेंगे। यह सड़क जहानाबाद, पुनपुन और गया जाने वाले लोगों के लिए वरदान साबित होगी और जाम की समस्या से छुटकारा दिलाएगी।”

    Also Read : जन सुराज पार्टी के जिला पार्षद मेलू मिश्रा सहित आठ लोग गिरफ्तार… जानें क्यों

    Ashok Rajpath Bihar Assembly Elections Bihar Development bihar government connectivity double-decker bridge Election Announcement elevated road inauguration Infrastructure launch Local News major gift Mithapur-Mahuli elevated road Nitish kumar patna patna news Patna traffic road project South Bihar Traffic Jam अशोक राजपथ इन्फ्रास्ट्रक्चर उद्घाटन एलिवेटेड सड़क कनेक्टिविटी चुनावी सौगात ट्रैफिक जाम डबल डेकर पुल दक्षिणी बिहार नीतीश कुमार पटना पटना ट्रैफिक पटना न्यूज बड़ी सौगात बिहार विकास बिहार विधानसभा चुनाव बिहार सरकार मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड लोकार्पण सड़क परियोजना स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसूखे कुएं से लोटा निकालने गए पिता-पुत्र की दम घुटने से मौ’त
    Next Article अमन साहू गैंग के आजाद सिरकार ने इंस्पेक्टर पीके सिंह के नाम किया पोस्ट… देखें क्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.